SmackDown में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच हुए सैगमेंट को देखकर खुश हुआ WWE दिग्गज, कहा-बहुत ही शानदार 

WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार रहा। ओपनिंग सैगमेंट में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने जमकर बवाल मचाया। रोमन रेंस (Roman Reigns) और WWE ऑफिशियल पर लैसनर ने हमला किया। करीब 35 मिनट का ये सैगमेंट हुआ। WWE दिग्गज डच मैंटेल (Dutch Mantell) ने इस ओपनिंग सैगमेंट की जमकर तारीफ की। डच मैंटेल ने कहा कि ये सैगमेंट टीवी के लिहाज से बहुत ही इंटरटेनिंग रहा था।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस और द उसोज की हालत खराब की

SmackDown के ओपनिंग सैगमेंट में रोमन रेंस ने Crown Jewel में मिली जीत के बारे में बात की। लैसनर की धमकी पर भी रेंस ने उन्हें बुलाया। लैसनर ने इसके बाद जबरदस्त एंट्री की और रेंस पर हमला कर दिया। लैसनर ने इसके बाद द उसोज को भी पीटा। रेफरी और WWE ऑफिशियल पर भी लैसनर ने हमला किया। इस वजह से एडम पीयर्स ने बड़ा ऐलान किया। WWE ने लैसनर को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया। ये सुनकर लैसनर गुस्सा हो गए और एडम पीयर्स को एफ-5 मार दिया था। ये शुरूआती सैगमेंट बहुत ही अच्छा था। डच मैंटेल ने कहा,

ये सैगमेंट 35 मिनट का हुआ। टीवी पर इसे देखने में काफी मजा आया। बहुत ही शानदार ये था। शुरूआती आधे घंटे में अच्छी रेटिंग के लिए काम किया गया। हालांकि इसके बाद कुछ अच्छी प्लानिंग नहीं की गई थी। काफी स्लो इस आधे घंटे के बाद एपिसोड हो गया था।

youtube-cover

WWE Crown Jewel में रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉक लैसनर को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। द उसोज की दखलअंदाजी की वजह से लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। लैसनर ने इस हार का बदला ब्लू ब्रांड में इस बार लिया। लैसनर शायद अब WWE में कुछ समय के लिए नजर नहीं आएंगे। रोमन रेंस को जल्द ही नया प्रतिद्वंदी मिल जाएगा। शायद मैकइंटायर के साथ उनकी राइवलरी शुरू होगी। खैर इस हफ्ते ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप भी पहले घंटे में अच्छी रही होगी। WWE ने रोमन रेंस और लैसनर के सैगमेंट को खास अंदाज में पेश किया।