पूर्व WWE सुपरस्टार ने NJPW में अपने डेब्यू का कारण बताया 

केंटा
केंटा

WWE के पूर्व सुपरस्टार केंटा ने हाल ही में NJPW रैसलिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना इंटरव्यू दिया। जहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह क्यों अपने स्ट्रॉंग स्टाइल रैसलिंग के साथ NJPW में WWE की तुलना में अधिक फिट बैठते है।

केंटा ने 2014 में WWE के साथ बड़ी डील साइन की थी और NXT में काम किया। WWE में वह अपने पोजीशन और स्टोरीलाइन से ज्यादा खुश नहीं थे। उनका NXT में डेब्यू ज्यादा अच्छा नहीं रहा क्योंकि अधिकतर समय उन्हें अपनी इंजरी की वजह से रिंग से दूर रहना पड़ा।

यह भी पढ़े:- WWE न्यूज: शेन मैकमैहन को दिए जा रहे पुश की असली वजह सामने आई

NXT में अपने बेहतरीन काम की वजह से उन्हें 205 लाइव और क्रूजरवेट ब्रांड में भेज दिया गया। WWE ने उन्हें उस समय अपनी कंपनी के साथ साइन करने के बहुत पैसे दिए थे। केंटा को WWE ने 2019 के फरवरी महीने में रिलीज़ कर दिया था, जिसके बाद वह जापान के कई सारे रैसलिंग प्रमोशन का हिस्सा बने।

NJPW के डोमिनियन 6.9 शो में पूर्व WWE सुपरस्टार हीडियो इटामी ने कंपनी में डेब्यू करके फैंस को चौंका दिया। न्यू जापान प्रो रैसलिंग के शो में उन्होंने शिबाता के साथ एंट्री की थी, जिसके बाद फैंस की ओर से उन्हें बहुत अच्छा पॉप मिला।

अपने इंटरव्यू में में बताया कि उनकी स्ट्रॉंग स्टाइल रैसलिंग WWE में की जाने वाली रैसलिंग से बहुत अलग है। इस स्टाइल के साथ वह NJPW में अधिक फिट बैठते है। वह इस स्टाइल को यहाँ और अधिक प्रसिद्ध करेंगे।उऩ्होंने कहा," मेरी रैसलिंग करने की तकनीक WWE में की जाने वाली रैसलिंग से अलग है। मेरी रैसलिंग में अग्रेशन है जो स्ट्रॉंंग स्टाइल के करीब है। इस वजह से मेरे मैच और रोमांचक हो जाते हैं। अगर यहां में फिट हो गया तो शायद NJPW में निष्क्रिय हुई इस तकनीक को फिर जगा सकूं।''

केंटा NJPW में अपना डेब्यू G1 क्लाइमेक्स-29 पीपीवी में कोटा इबुशी के खिलाफ करेंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links