59 साल की उम्र में दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा,  खबर सुनकर WWE में छाई गम की लहर

WWE फैंस को झटका
WWE फैंस को झटका

WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE, WCW और GWF सुपरस्टार द पैट्रियट (The Patriot) का 59 साल में निधन हो गया। साल 1988 में पैट्रियट ने GWF में डेब्यू किया था। कंपनी बंद होने से पहले पैट्रियट ने यहां टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की थी। पैट्रियट का WWE में भी बहुत बड़ा नाम रहा और कई दिग्गजों के साथ उन्होंने काम किया था।

ये भी पढ़ें:-WWE में छाई बहुत ज्यादा निराशा, शील्ड को लगा बड़ा झटका, खतरे में रोमन रेंस की यूनिवर्सल चैंपियनशिप?

WWE दिग्गज का हुआ निधन

साल 1991 में पैट्रियट ने ऑल जापान रेसलिंग में कदम रखा और कुछ साल तक काम किया था। इसके बाद 1994 में वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग में उन्होंने कदम रखा। यहां भी उन्होंने WCW टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की।

ये भी पढ़ें:-WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट: ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना समेत दिग्गजों का नाम शामिल

साल 1997 में पैट्रियट ने WWF में वापसी की और इसके बाद काफी सफलता उन्होंने पाई। ब्रेट हार्ट के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही थी। कर्ट एंगल के साथ भी उनका प्रोग्राम इसके बाद काफी शानदार रहा। Ground Zero: In Your House में ब्रेट हार्ट के साथ पैट्रियट का WWF चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इंजरी के कारण साल 1998 में पैट्रियट रिटायर हो गए थे।

ये भी पढ़ें:-WWE रेसलर जिंदर महल और भारतीय सुपरस्टार्स ने जिम में जमकर बहाया पसीना, शानदार तस्वीर पोस्ट कर दिए बड़े संकेत

पैट्रियट रिटायरमेंट के बाद काफी विवादों में भी रहे। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। पैट्रियट का रेसलिंग करियर बहुत अच्छा रहा था। काफी छोटे करियर में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल कर ली थी। पैट्रियट के निधन से सभी दुखी नजर आए। रेसलिंग को आगे बढ़ाने में पैट्रियट का बहुत बड़ा योगदान था। पैट्रियट हमेशा से विंस मैकमैहन के करीबी माने जाते थे। पैट्रियट का फुटबॉल में भी बड़ा नाम रहा। कई बड़े टूर्नामेंट्स में उन्होंने हिस्सा लिया था। खैर पैट्रियट का जाना बहुत दुखद खबर है और सभी अपनी शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।