पूर्व WWE सुपरस्टार ने जॉन मोक्सली को दी धमकी

IWGP यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन जॉन मोक्सली
IWGP यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन जॉन मोक्सली

मौजूदा AEW(ऑल एलीट रेसलिंग) वर्ल्ड चैंपियन जॉन मोसक्ली फिलहाल ऑल एलीट रेसलिंग में अपने टाइटल को डिफेंड करने में व्यस्त हैं। लेकिन ऐसा भी प्रतीत होने लगा है कि मोक्सली जल्द ही जापान भी जा सकते हैं, क्योंकि वो AEW वर्ल्ड चैंपियन होने के साथ-साथ IWGP US हैवीवेट चैंपियन भी हैं।

NJPW Road to Power Struggle से पूर्व केंटा ने मोक्सली को एक बार फिर चुनौती दी है। पूर्व WWE सुपरस्टार केंटा ने कहा है कि वो जल्द ही पहले जापानी IWGP यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: रोंडा राउजी को लेकर 49 साल और 160 किलो के दिग्गज ने बोली ये बड़ी बात

इसी बीच उन्होंने मौजूदा चैंपियन जॉन मोक्सली को खुली चुनौती भी दी है कि बेहतर होगा कि मोक्सली उनसे बचकर रहें, क्योंकि वो अब ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं बने रहेंगे।

केंटा vs AEW सुपरस्टार जॉन मोक्सली की दुश्मनी

AEW वर्ल्ड चैंपियन जॉन मोक्सली इसी साल Wrestle Kingdom 14 में अपने करियर में दूसरी बार IWGP यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने थे। मोक्सली अपने साथी AEW सुपरस्टार लांस आर्चर को हराकर चैंपियन बने और उससे अगले ही दिन जूस रॉबिंसन के खिलाफ अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया था।

COVID-19 महामारी के कारण जॉन मोक्सली विदेश यात्रा पर पाबंदी के कारण जापान जाने में असमर्थ थे। अब उम्मीद की जा रही है कि अगले साल Wrestle Kingdom में इनका आमना-सामना हो सकता है।

ये भी पढ़ें: WWE सर्वाइवर सीरीज 2020 से पहले टीम रॉ में आई दरार

दूसरी ओर केंटा आश्वस्त हैं कि उन्हें मोक्सली के खिलाफ मैच मिलने वाला है। लेकिन ये भी देखना दिलचस्प होगा कि NJPW मोक्सली vs केंटा मैच को कब बुक करती है, क्योंकि अभी भी विदेश यात्रा के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

इससे पहले जॉन मोक्सली को टायफून हागीबिस के कारण IWGP यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को छोड़ना पड़ा था। वहीं फिलहाल वो एडी किंग्सटन के खिलाफ AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करने की तैयारियों में जुटे हैं।

द डेथ राइडर के लिए आगे का सफर आसान तो बिल्कुल नहीं रहने वाला। वहीं उन्हें केंटा को भी कम आंकने को भूल भी नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से उन्हें अपने टाइटल को गंवाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: WWE रॉ में मनी इन द बैंक कैशइन करने की हुई कोशिश