WWE न्यूज़: पूर्व WWE सुपरस्टार ने रिटायरमेंट का एलान किया

एडम रोज़ पर अटैक करते हुए जैक स्वैगर
एडम रोज़ पर अटैक करते हुए जैक स्वैगर

पूर्व WWE सुपरस्टार एडम रोज ने इस शुक्रवार को अपना अंतिम मैच लड़ा। यह पूर्व NXT सुपरस्टार मेन रोस्टर में अच्छा काम नहीं कर पाया और न ही वह विंस को प्रभावित किया। एडम रोज ने अपना अंतिम मैच एटॉमिक रेवोल्यूशनरी रैसलिंग प्रमोशन की रिंग में लड़ा।

WWE में उनको बहुत खराब गिमिक दिया गया। आज नो वे होज़े जो गिमिक को मेन रोस्टर पर निभा रहे हैं, उसी कैरेक्टर के साथ कुछ सालों पहले एडम रोज रैसलिंग करते थे। WWE ने उन्हें 2016 में रिलीज़ कर दिया था और उसके बाद वह लगातार इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम कर रहे थे।

एडम रोज के अनुसार, WWE ने उनके ड्रग एडिक्शन को छुड़वाने में बहुत मदद की है इसलिए वह हमेशा से WWE को शुक्रिया करते हैं। जब भी उन्हें WWE के बारे में पूछा जाता है तो वह उनकी तारीफ करते हैं।

ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स ने AEW के बदले WWE के साथ नई डील साइन की

शुक्रवार को हुए एटॉमिक रेवोल्यूशनरी रैसलिंग के स्टार स्पैंगल्ड स्लैमर इवेंट में पूर्व WWE सुपरस्टार एडम रोज ने रैसलिंग से रिटायरमेंट ले ली। उन्होंने अपना अंतिम मैच बुल डम्पसी के खिलाफ लड़ा। इस मैच में रोज को हार का सामना करना पड़ा।

दरअसल, एडम रोज और बुल डम्पसी अच्छे दोस्त हैं और एडम ने अपने करियर के अंतिम मैच के लिए अपने दोस्त को ही चुना। मैच के अंत में बुल के सबमिशन पर रोज ने टैप आउट किया, जैसा कि हर रिटायरमेंट मैच में रिटायर होने वाले सुपरस्टार की हार होती है।

एडम रोज के इस मैच को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया और फैंस ने सोशल मीडिया पर भी कई सारे तस्वीरें शेयर की। एडम का WWE करियर भले ही अच्छा न रहा हो लेकिन इंडिपेंडेंट रैसलिंग में अपने काम के लिए वह हमेशा ही जाने जाएंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं