WWE से निकाले गए 2 भारतीय सुपरस्टार्स की होगी जबरदस्त वापसी, टॉप कंपनी में 25 सितंबर को होगा धमाकेदार डेब्यू

WWE में समीर सिंह और सुनील सिंह ने बहुत नाम कमाया
WWE में समीर सिंह और सुनील सिंह ने बहुत नाम कमाया

WWE में भारतीय सुपरस्टार्स समीर सिंह और सुनील सिंह (Samir Singh And Sunil Singh) ने बहुत नाम कमाया। तीन महीने पहले WWE ने इन्हें रिलीज कर दिया था। 205 लाइव में बॉलीवुड बॉयज नाम से ये दोनों काम कर रहे थे। अब भारतीय फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। ये दोनों सुपरस्टार्स जल्द ही DEFY में डेब्यू करने के लिए तैयार है। 25 सितंबर को दोनों का डेब्यू मैच होगा। सीएटल, वाशिंगटन में होने वाले DEFY के मैड किंगडम शो में बॉलीवुड बॉयज का मुकाबला वेन चून से होगा।

WWE से निकाले गए बॉलीवुड बॉयज की जल्द होगी रिंग में एंट्री

DEFY और बॉलीवुड बॉयज ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी थी। इस बात का सभी को इंतजार था कि ये दोनों सुपरस्टार्स का अगला कदम क्या होगा। WWE के साथ 90 दिनों का नॉन कम्पीट क्लाज बॉलीवुड बॉयज का खत्म हो गया है। यानी की 25 सितंबर को अब ये भारतीय सुपरस्टार्स एक बार फिर रिंग में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। फैंस इनका मैच देखने के लिए अब पूरी तरह बेताब नजर आ रहे हैं।

हाल ही में ब्रेट हार्ट के साथ सुनील सिंह ने मुलाकात की थी और ट्विटर पर उनके साथ तस्वीर पोस्ट की। इस बात से अंदाजा लग गया था कि बॉलीवुड बॉयज जल्द ही रिंग में एंट्री करेंगे। बॉलीवुड बॉयज ने ब्रेट हार्ट को अपना गुरू और मेंटर बताते हुए लिखा था कि नया चैप्टर शुरू करने से पहले आशीर्वाद बहुत जरूरी है।

बॉलीवुड बॉयज एक बार फिर नए कैरेक्टर के साथ नजर आएंगे। फैंस समीर सिंह और सुनील सिंह को दोबारा रिंग में देखकर काफी खुश होंगे। फैंस को काफी मजा अब आएगा। WWE में भी सुनील और समीर ने जबरदस्त काम किया था। रिंग में इन्हें देखकर फैंस खुश हो जाते थे। WWE ने भी इन्हें अच्छा पुश दिया था। जिंदर महल के साथ दोनों ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया था। जिंदर महल को चैंपियन बनाने में इन दोनों सुपरस्टार्स का बहुत बड़ा रोल था। टैग टीम डिवीजन में समीर और सुनील ने अच्छा काम WWE में किया था।