WWE दिग्गज ने Vince McMahon के सैगमेंट का बनाया मजाक, शो में बुकिंग को लेकर जताई निराशा

..
पूर्व WWE चेयरमेन विंस मैकमैहन
पूर्व WWE चेयरमेन विंस मैकमैहन

WWE SmackDown में पूर्व WWE CEO और चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की वापसी पर दिग्गज विंस रूसो (Vince Russo) ने अपनी राय रखी है। मैकमैहन उस समय खबरों में आ गए जब पता चला कि उन्होंने कंपनी की किसी महिला को 3 मिलियन डॉलर्स दोनों के अफेयर को छुपाने के लिए दिए थे। इसके बावजूद भी मैकमैहन इस हफ्ते Smackdown में दिखाई दिए जहां उन्होंने ही शो की शुरुआत की।

विंस मैकमैहन ने Smackdown शो की शुरुआत कंपनी की टैगलाइन Then, Now, Forever कहकर की। रिंग से जाने के पहले पूर्व चेयरमैन ने 'Together' शब्द पर विशेष बल दिया। पूर्व दिग्गज WWE राइटर विंस रूसो ने ट्विटर पर इस सैगमेंट के बारे में अपनी असहमती जताते हुए कहा कि इसमें देखने वाली कोई बात नहीं थी। फैंस को चैनल बदलकर WWE को यह बता देना चाहिए कि किस तरह उन्हें रिप्लेस किया जा सकता है।

"देखो ! ऑडियंस को रोककर रखने के मामले में WWE माहिर है। हालांकि, इस सैगमेंट में देखने जैसा कुछ था ही नहीं। मेरे हिसाब से तो लोगों को चैनल ही बदल देना चाहिए था, ताकि WWE को कुछ सबक मिल सके।"

विंस रूसो अपने समय में ऑन-स्क्रीन अथॉरिटी फिगर भी थे। रूसो को मुख्य रूप से WWE (WWF), WCW और IMPACT में क्रिएटिव टीम में काम करने के लिए जाना जाता है। रूसो एटीट्यूड एरा में WWE के पूर्व हेड राइटर रह चुके हैं।

WWE Smackdown में विंस मैकमैहन के सैगमेंट के बाद देखने मिली फैंस की प्रतिक्रियाएं

Smackdown में विंस मैकमैहन के प्रोमो पर WWE फैंस ने भी नाराजगी दिखाई है। विंस रूसो के ट्वीट के जवाब में कुछ फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं भेजी है। कुछ फैंस पूर्व WWE चेयरमैन का विरोध कर रहे हैं वहीं कुछ फैंस ने उनके लिए सहानुभूति दिखाई है।

जेम्स नाम के यूजर ने लिखा है कि विंस मैकमैहन से और क्या उम्मीद कर सकते हैं, जब वो अपनी जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर हों।

मिस्टर दबलियु नाम के यूजर का कहना है कि रूसो इस पूरे संदिग्ध प्रकरण को 2 घंटे लंबी स्टोरीलाइन में बदल देते।

अनएजुकेटेड मार्क नाम के यूजर ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा कि वो विंस रूसो से सहमत हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।