WWE Raw में ड्राफ्ट होने के बाद 21 साल के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी

WWE Raw में नजर आएंगे गेबल स्टीवसन
WWE Raw में नजर आएंगे गेबल स्टीवसन

WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते ड्राफ्ट देखने को मिला। फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज मिले। सबसे बड़ी खबर ये है कि 21 साल के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) को रेड ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया है। स्टीवसन इस बार लाइव शो देख रहे थे और उन्होंने इसके बाद अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी। WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने जब इस बात का ऐलान किया तो स्टीवसन भी खुश हो गए। ये बहुत बड़ा पल स्टीवसन के लिए था।

WWE फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई

वैसे फैंस के लिए ये काफी चौंकाने वाली खबर रही। किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी मेन रोस्टर में स्टीवसन की एंट्री हो जाएगी। विंस मैकमैहन की नजरें हमेशा ऐसे रेसलर्स पर रहती हैं। स्टीवसन कह चुके हैं कि वो कर्ट एंगल के मार्ग पर चलेंगे। सितंबर में स्टीवसन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ये एक मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट था और सबसे अनोखा कॉन्ट्रैक्ट अभी तक ये है।

रेड ब्रांड में स्टीवसन को बहुत मौके मिलेंगे और ये बात तय लग रही है। WWE ने जरूर उनके लिए बहुत बड़े प्लान तैयार किए होंगे। ब्लू ब्रांड में बहुत बड़े सुपरस्टार्स इस समय काम कर रहे हैं और दो घंटे में वहां नए सुपरस्टार्स को कम मौके मिलते हैं। रेड ब्रांड का एपिसोड तीन घंटे का होता है और यहां स्टीवसन कमाल दिखा सकते हैं। स्टीवसन को अच्छे सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका शुरू से ही मिलेगा। जब स्टीवसन को WWE ने साइन किया था तब विंस मैकमैहन ने भी खुशी जताई थी। ये बात तो तय है कि विंस मैकमैहन की नजरों में हमेशा स्टीवसन रहेंगे।

स्टीवसन ने भी अपने दिमाग में प्लान जरूर तैयार किया होगा। इस समय काफी मेहनत वो कर रहे हैं। जल्द ही स्टीवसन का WWE रिंग में डेब्यू भी हो जाएगा। नए अंदाज और नए रोल में स्टीवसन नजर आएंगे। वैसे इस बात पर भी नजरें रहेंगी की स्टीवसन शुरूआत में हील कैरेक्टर निभाएंगे या फिर बेबीफेस रूप में नजर आएंगे। इस बात का खुलासा कुछ समय बाद हो जाएगा। फिलहाल स्टीवसन को सभी फैंस रिंग में जल्द ही देखना चाहते हैं।

Quick Links