36 साल से WWE में काम कर रहे दिग्गज को विंस मैकमैहन ने निकाला, फैंस ने जाहिर की नाराजगी

WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। 36 साल से WWE में काम कर रहे हॉल ऑफ फेमर जेराल्ड ब्रिस्को को कंपनी ने निकाल दिया है। जेराल्ड ने ट्विटर पर इस बात का खुलासा किया और बताया कि WWE चेयरमैन ने उन्हें कॉल किया था। इस कॉल में विंस मैकमैहन ने सीधे उनसे कहा कि हम आपको निकाल रहे हैं। जेराल्ड इस समय WWE में नए टैलेंट्स के ऊपर काम कर रहे थे। साल 2010 से ये जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी। जेराल्ड ने कहा कि उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया है लेकिन कभी भी उनकी जरूरत पड़ेगी तो हरसंभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में ड्रू मैकइंटायर के अच्छे दोस्त हैं

जेराल्ड ने ट्वीट के जरिए ये भी लिखा है कि सभी लोग इंटरव्यू के लिए कह रहे हैं लेकिन उन्हें अभी थोड़ा स्पेश चाहिए। उन्होंने ये भी लिखा है कि उन्हें इस बात पर गुस्सा नहीं आ रहा है लेकिन वो थोड़ा इमोशनल हो रहे हैं।

WWE में जेराल्ड का करियर

WWE की हालत इस समय क्या है ये सभी को पता है। मार्च के बाद से अभी तक शोज बिना फैंस के हो रहे हैं। आर्थिक स्थिति कंपनी की ठीक नहीं हैे। अप्रैल के महीने में WWE से करीब 30 लोगों को निकाला गया था। इसमें कई दिग्गजोंं के नाम शामिल थे। और अब जेराल्ड जैसे दिग्गजों का नाम भी इसमें शामिल हो गया है। जेराल्ड की जो पोजिशन WWE में थी उससे पूरी तरह उन्हें निकाल दिया गया है।

साल 1984 से WWE में जेराल्ड काम कर रहे हैं। बहुत पुराने सुपरस्टार वो यहां के हैं। ब्रिस्को ब्रदर्स टैग टीम के रूप में वो यहां आए थे। इस 36 साल के करियर में ब्रिस्को ने ऑन स्क्रीन के अलावा बैकस्टेज भी बहुत काम किया। ऑन स्क्रीन रोल में वो विंस मैकमैहन के साथ कई बार नजर आए थे। इस साल की शुरूआत में रॉ रीयूनियन शो के दौरान 24/7 चैंपियनशिप भी ब्रिस्को ने जीती थी। लेकिन अब उनका 36 साल का करियर WWE में खत्म हो गया है। अभी ये भी खबरें आ रही है कि कई और सुपरस्टार्स को कंपनी ने निकाला है। जेराल्ड ने बताया कि उनके पास विंस मैकमैहन का कॉल आया था। यानि की विंस मैकमैहन ने पूरी प्लानिंग इस चीज की बना ली है। आने वाले समय में और भी कई दिग्गजों को कंपनी से निकाला जा सकता है।विंस मैकमैहन के इस फैसले से फैंस काफी नाराज भी है। फैंस ने अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला।

ये भी पढ़ें: 4 मौके जब रोमन रेंस को WWE में धोखे से बुरी तरह मारा गया

Quick Links