पूर्व WWE सुपरस्टार ने भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली और बिग शो के बीच रिश्ते को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा 

द ग्रेट खली और बिग शो
द ग्रेट खली और बिग शो

हाल ही में एक इंटरव्यू में पूर्व WWE सुपरस्टार डायलन पोस्टल (Dylan Postl) उर्फ हॉर्नस्वोगल (Hornswoggle) ने द बिग शो (The Big Show) और द ग्रेट खली (The Great Khali) के बीच रिश्ते के बारे में बात की।

हॉर्नस्वोगल पूर्व WWE क्रूजरवेट चैंपियन रह चुके हैं। 2006 में WWE में डेब्यू करने के बाद हॉर्नस्वोगल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने लगभग एक दशक तक रेसलिंग बिजनेस में अपनी छाप छोड़ी। WWE से रिलीज किए जाने के बाद वह IMPACT रेसलिंग में भी दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: WWE Draft 2021 की तारीख का हुआ ऐलान, कई दिग्गज सुपरस्टार्स को नए ब्रांड से होगा जबरदस्त फायदा?

हॉर्नस्वोगल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने WWE करियर से जुड़ी कई यादगार बातों को साझा किया। द ग्रेट खली के साथ अपने संबंधों पर चर्चा करते हुए, पूर्व WWE स्टार ने फैंस को खली और बिग शो के बीच बैकस्टेज हीट के बारे में कुछ जानकारी दी

खली और बिग शो के बीच इतनी हीट थी कि वह बैकस्टेज में एक दूसरे के आसपास से गुजरने के दौरान भी एक दूसरे को घूरते रहते थे। मुझे द ग्रेट खली बहुत पसंद थे उनके आसपास रहना बहुत मजेदार होता था। उनकी टूटी-फूटी अंग्रेजी के साथ भी उनमें गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर था।

यह भी पढ़ें: WWE के मौजूदा चैंपियंस के ऊपर खतरनाक अटैक करने के बाद रोमन रेंस ने दिया चौंकाने वाला बयान

पूर्व WWE स्टार हॉर्नस्वोगल बिग शो और द ग्रेट खली की बैकस्टेज लड़ाई के बारे में

हॉर्नस्वोगल से यह भी पूछा गया कि क्या वह लॉकर रूम में हुए द बिग शो और खली के बीच हुए विवाद के दौरान बैकस्टेज में मौजूद थे। पूर्व WWE स्टार ने कहा कि हालांकि वह उस रात शो में नहीं थे, लेकिन उन्होंने सुना था कि क्या हुआ था:

मैं उस शो में नहीं था। पंक, रीगल, वे वहां थे। उन दोनों के बीच में विवाद वाकई में चिंताजनक था। मैं खुद इस बारे में सोच कर काफी परेशान था।

इंटरव्यू के दौरान, हॉर्नस्वोगल ने ड्रू मैकइंटायर के पहले WWE रन और 2017 में उनकी वापसी पर भी टिप्पणी की।

यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो इस साल Money In the Bank मैच को जीत सकते हैं

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!