Royal Rumble 2021 में ऐज की एंट्री करने का असली कारण सामने आया

ऐज और बैथ फीनिक्स
ऐज और बैथ फीनिक्स

इस हफ्ते रॉ(Raw0 के एपिसोड में ऐज (Edge) ने चौंकाने वाली वापसी की। ऐज ने ऐलान किया कि वो इस साल होने वाले रॉयल रंबल(Royal Rumble) में हिस्सा लेने वाले हैं। बैथ फिनिक्स (Beth Phoenix) ने अब ट्वीट के जरिए बताया कि रॉयल रंबल(Royal Rumble) में ऐज हिस्सा लेने वाले हैं ये उन्होंने कैसे बताया।

ये भी पढ़ें: ऐज की WWE Raw में की गई वापसी और बड़े ऐलान के बाद उनकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान

ऐज की पत्नी ने किया ट्वीट

ऐज की पत्नी बैथ फिनिक्स पूर्व WWE सुपरस्टार भी रह चुकी हैं। बैथ ने काफी शानदार ट्वीट किया और बताया कि इसका निर्णय ऐज ने उन्हें कैसे बताया।

Royal Rumble में इस बार ऐज इतिहास बनाएंगे। इससे पहले वो साल 1990, 2000, 2010 और 2020 में हिस्सा ले चुके हैं। साल 2010 में रंबल मैच में उन्होंने जीत भी हासिल की थी। ऐज ने अपनी वापसी का कारण भी बताया। बैथ ने जिस तरह का ट्वीट किया है उससे साफ है कि ऐज ने पहले ही Royal Rumble में वापसी के बारे में सोच लिया था। उन्होंने क्यों वापसी करनी है इसके बारे में भी बता दिया।

इस हफ्ते Raw में ऐज सैटालाइट के जरिए लाइव नजर आए थे। उन्होंने Royal Rumble के लिए बहुत बड़ा ऐलान किया। ऐज ने कहा कि 10 साल पहले उन्हें चोटिल होने के कारण अपनी चैंपियनशिप को छोड़ना पड़ा था, लेकिन अब वो फिट हो गए हैं तो उनकी नजर WrestleMania को हैडलाइन करते हुए एक बार फिर चैंपियन बनने पर हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स: गोल्डबर्ग ने फेमस सुपरस्टार पर किया अटैक, ऐज का चौंकाने वाला ऐलान, 40 साल के दिग्गज ने मचाया बवाल

ऐज ने ये बहुत बड़ी बात इस बार उन्होंने कही है। ऐज की वापसी ऐसे होगी ये किसी ने सोचा भी नहीं था। WWE का ये चौंकाने वाला फैसला था। अब ये तय हो गया है कि Royal Rumble में ऐज की वापसी होगी। उन्होंने इसके बारे में बैथ फिनिक्स को कैसे बताया ये बात भी सामने आ गई थी।

पिछले साल जब Royal Rumble में उनकी एंट्री हुई थी तो वो सबसे बड़ा सरप्राइज था। 9 साल बाद उन्होंने रिंग में वापसी की थी। ये चीज किसी ने सोची भी नहीं थी। इसके बाद रैंडी ऑर्टन के साथ उन्होंने काफी अच्छे मैच दिए। हालांकि बाद में वो चोटिल हो गए थे। लेकिन अब उनकी वापसी तय हो गई है। रंबल मैच में वो किस नंबर पर एंट्री करेंगे इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।