हाल ही में डेब्यू करने वाले सुपरस्टार ने एजे स्टाइल्स को यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी

Enter caption

हम्बर्टो कारिलो ने एजे स्टाइल्स को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए एक बार फिर चैलेंज कर दिया है। अगले हफ्ते रॉ में अब इन दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

21 अक्टूबर,2019 को हम्बर्टो ने रॉ में डेब्यू किया था। सैथ रॉलिंस के साथ उनका मुकाबला हुआ था। बस यहीं से एजे स्टाइल्स और हम्बर्टो की फ्यूड की शुरूआत भी हुई थी। सैथ रॉलिंस के साथ पहले मैच में कारिलो हार तो गए लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तारीफ हुई थी। किसी ने सोचा नहीं था कि डेब्यू मैच में वो ऐसा प्रदर्शन कर पाएंगे। इसके बाद सभी की नजरें उनके ऊपर आ गई।

ये भी पढ़ें: WWE Raw में NXT और स्मैकडाउन के जबरदस्त अटैक के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

इसके रॉ के दूसरे एपिसोड में बैकस्टेज में द ओसी ने आकर हम्बर्टो को बधाई दी। और उनके साथ मैच के लिए कह दिया। हम्बर्टो ने भी मैच के लिए हां कर दी। क्राउन ज्वेल में 20 मैन बैटल रॉयल मैच हम्बर्टो ने ही जीता था। इस मैच के बाद उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए मौका मिला था। हालांकि एजे ने इस मैच में हम्बर्टो को हरा दिया था।

इस हफ्ते हुए रॉ के एपिसोड में कार्ल एंडरसन को भी हम्बर्टो ने हरा दिया। जिसका फायदा उन्हें मिला और उन्होंने एजे को चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर दिया। अब ये मैच अगले हफ्ते शानदार होगा। यहां कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज की दखलअंदाजी भी देखने को मिल सकती है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं