भारत में रेसलिंग का भविष्य और WWE का योगदान

Enter caption

अंडरटेकर, जॉन सीना और द रॉक जैसे डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार कई सालों से भारतीय फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। भारत की तरफ से देखें तो इस लिस्ट में द ग्रेट खली का नाम ही आता है। खली ने दुनिया के तमाम दिग्गज पहलवानों को WWE रिंग में धूल चटाई और अपने आप को भारत का सबसे शक्तिशाली रैसलर साबित किया। इतना बड़ा देश होने के बावजूद सिर्फ एक रेसलर का यहां होना ये बात कुछ अच्छी नहीं लगती है।

WWE बहुत बड़ी कंपनी है। लेकिन इस कंपनी को अब ये बात समझ आ गई है कि जब तक WWE को भारत में नहीं ले जाएंगे तब तक वो अंतिम मुकाम तक नहीं पहुंच पाएंगे। पूरी दुनिया की अलग क्षेत्रों की कंपनियां भारत में आकर अपने बिजनेस को बढ़ा रही है। क्योंकि सभी जानते हैं कि यहां लोग ज्यादा हैं और बिजनेस के नजरिए से इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। भारत में WWE को देखने, समझने वालों की तादाद अधिक है और इसमें खूब इजाफा किया जा सकता है। बाकी बिजनेस की तरह ही WWE का भारत में बहुत अधिक व्यापार बढ़ाने के विकल्प है।

भारतीय फैंस के लिए खुशी की खबर ये है कि अब WWE ने यहां की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है। WWE भारत समेत मध्य एशिया में अपने पांव पसार रहा है। इसलिए इन जगहों पर ट्रायल किए जा रहे हैं। यहां से अब नए और उभरते हुए रेसलर्स का दमखम देखा जा रहा है। WWE अब हर जगह परफॉर्मेंस सेंटर खोलने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। ट्रिपल एच ने भारत में सेंटर खोलने की बात कही है।

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भारत में काफी ज़्यादा रेसलिंग टैलेंट मौजूद है। देखा जाए तो आगे जाकर भारत में इस खेल का भविष्य बहुत शानदार है। जिस तरह इस समय WWE की नजरें यहां पर है तो अगले कुछ सालों में यह और बड़ा होगा। भारत के युवाओं में बहुत ऊर्जा हैं। द ग्रेट खली और कविता देवी जैसे सुपरस्टार्स ने सभी का हौंसला अब बढ़ा दिया है। इस साल मार्च में WWE ने पहली बार भारत में ट्राईआउट इवेंट मुंबई में आयोजित किया था। यहां से करीब 80 रैसलर्स का चुनाव किया गया है।

इस छोटे आंकड़े को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे आने वाला समय WWE में भारत का ही है। बस अगर एक परफॉर्मेंस सेंटर यहां पर खुल जाए तो फिर पूरी तरह से काम हो जाएगा। हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और कई छोटी-छोटी जगहों से रेसलर्स यहां निकल कर आ रहे हैं। खली भी भारत में नए टैलेंट को खोजने के लिए लगे हुए है। WWE इस समय पूरी तरह भारत में बिजनेस करने के लिए लगा है। पिछले दो साल से कई बड़े रेसलर्स और खुद ट्रिपल एच यहां आ रहे हैं। पहल जारी है और इसका नतीजा भी आना शुरू हो गया है। हर भारतीय फैंस चाहता हैं कि एक दिन पूरी तरह से WWE में भारत का झंडा लहराए। और ये मुमकिन होना कोई बड़ी बात अब नजर नहीं आ रही है। भारत में रेसलिंग का भविष्य अब सुनहरे हाथों में नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े:रोमन रेंस ने द रॉक और अंडरटेकर को लेकर दिया बड़ा बयान

WWE अगर ये काम करने में सफल रहता है तो इसके कई फायदे भी होंगे। पहलो तो कई अच्छे टैलेंट उन्हें मिल जाएंगे। इससे बड़ा फायदा ये होगा कि बिजनेस WWE का ऊपर लेवल पर चला जाएगा। पूरी दुनिया की नजरें क्योंकि भारत पर टिकी रहती है। विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच के दिमाग में अब बस यहीं बात चल रही हैं। हम भी उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में भारत के कई रेसलर्स नाम कमाए और नाम रोशन कर झंडा ऊंचा करें।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं