भारतीय WWE Superstar Veer Mahaan की उम्र, हाइट, वजन और उनके डेब्यू से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए 

WWE में भारत का नाम वीर महान ने काफी ऊंचा किया है
WWE में भारत का नाम वीर महान ने काफी ऊंचा किया है

Veer Mahaan: WWE में भारत का नाम वीर महान (Veer Mahaan) ने काफी ऊंचा किया है। वो लगातार काफी अच्छा कर रहे हैं और उन्होंने अपने सामने आने वाले लगभग हर सुपरस्टार को धराशाई किया है। रिंकू राजपूत (Rinku Rajput) के नाम से करियर की शुरुआत करने के बाद मेन रोस्टर में उनका डेब्यू वीर नाम से हुआ। बाद में ड्राफ्ट में उन्हें अलग करने के बाद उनका नाम वीर महान कर दिया गया।

इस साल WrestleMania 38 के बाद से ही नए रूप में डेब्यू हुआ और इसके बाद से ही वो सिंगल्स एक्शन में हारे नहीं हैं। जरूर वो पिछले कुछ समय से WWE में दिखाई नहीं दे रहे हैं और हर कोई उन्हें एक्शन में देखने का इंतजार कर रहे हैं। भारत में वीर महान के काफी फैन हैं और वो उनके बारे में लगातार कुछ ना कुछ जानना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम वीर महान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बाते फैंस को बताने वाले हैं।

#) भारतीय रेसलर वीर महान ने WWE में अपना डेब्यू कब किया था?

वीर महान ने साल 2018 में कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद WWE में अपना पहला मैच NXT में लड़ा था। उन्होंने टैग टीम मुकाबले के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वीर महान ने साथी भारतीय रेसलर सौरव गुर्जर (इस समय सांगा) के साथ टीम बनाई थी और इंडस शेर के तौर पर काम किया था। उनका पहला मुकाबला 8 अप्रैल 2020 को हुआ था, जब उन्होंने गुर्जर के साथ मिलकर चेस पार्कर और मैट मार्टल को हराया था।

#) भारतीय WWE रेसलर वीर महान की उम्र क्या है?

वीर महान हाल ही में 34 साल के हुए हैं। उनका जन्म 8 अगस्त 1988 को उत्तर प्रदेश राज्य गोपीगंज शहर में हुआ। WWE में आने से पहले वो अलग-अलग प्रोफेशन में अपना हाथ अजमाया चुके हैं और उन्हें हर जगह सफलता मिली है। WWE में भी लगातार वो अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

#) भारतीय WWE रेसलर वीर महान की हाइट और वजन कितना है?

वीर महान की हाइट 6 फीट 3 इंच है और उनका वजन 125 किलो है। WWE रिंग में अभी तक वीर महान ने इसका फायदा अच्छे से उठाया है। इसी वजह से वो रे मिस्टीरियो, रॉबर्ट रूड, मुस्तफा अली, सेड्रिक एलेक्जेंडर जैसे सुपरस्टार्स को शिकस्त भी दी है। आने वाले समय में भी वो दिग्गज सुपरस्टार्स को अपनी ताकत के दम पर धराशाई करना चाहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।