IPL 2021 में RCB के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी और उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन पर नज़र

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, आरसीबी के लिए इस सीजन अभी तक 8 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है (Photo - IPL)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, आरसीबी के लिए इस सीजन अभी तक 8 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है (Photo - IPL)

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, आरसीबी (Royal Challengers Bangalore) का प्रदर्शन अभी तक काफी जबरदस्त रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 7 में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंकों के साथ वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ के काफी करीब है और अब उनकी नजर बचे हुए मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए टॉप 2 में स्थान बनाने पर होगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इस सीजन कई खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और इनमें से कुछ प्लेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन भी किया।

अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इस सीजन में 6 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इसमें दो भारतीय और 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ग्लेन मैक्सवेल, काइल जेमिसन, वनिंदू हसरंगा जैसे अहम विदेशी खिलाड़ी इसमें शामिल हैं।

इस आर्टिकल में उन खिलाड़ियों पर नजर डालेंगे जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए IPL 2021 में डेब्यू किया।

1- रजत पाटीदार: (8 गेंदों में 8 रन vs मुंबई इंडियंस, 9 अप्रैल 2021)

2- काइल जेमिसन (विदेशी) : (एक विकेट और 4 रन vs मुंबई इंडियंस, 9 अप्रैल 2021)

3- ग्लेन मैक्सवेल (विदेशी) : (28 गेंदों में 39 रन vs मुंबई इंडियंस, 9 अप्रैल 2021)

4- डैनियल सैम्स (विदेशी) : (3 रन और कोई विकेट नहीं vs दिल्ली कैपिटल्स, 27 अप्रैल 2021)

5 - श्रीकर भरत: (19 गेंदों में 16 रन vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 20 सितंबर 2021)

6- वनिंदू हसरंगा (विदेशी) : (0 रन और कोई विकेट नहीं vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 20 सितंबर 2021)

7- टिम डेविड (विदेशी) : (3 गेंदों में एक रन vs चेन्नई सुपर किंग्स, 24 सितंबर 2021)

8 - जॉर्ज गार्टन (विदेशी) : (एक विकेट vs राजस्थान रॉयल्स, 29 सितंबर 2021)

Quick Links