रोमन रेंस के भाई का Royal Rumble 2021 में ना रहने की असली वजह सामने आई

 रोमन रेंस
 रोमन रेंस

WWE रॉयल रंबल( Royal Rumble) में रोमन रेंस(Roman Reigns) का मुकाबला केविन ओवेंस(Kevin Owens) के साथ हुआ था। रोमन रेंस के साथ हमेशा जे उसो(Jey Uso) भी नजर आते हैं। लेकिन इस बार बड़े पीपीवी में वो नजर नहीं आए। रोमन रेंस और पॉल हेमन ने ही एंट्री की थी। हालांकि पॉल हेमन(Paul Heyman) की मदद से रोमन रेंस जीत गए। जे उसो के नाम होने का कारण भी सामने आ गया है। जे उसो को रंबल मैच में भी शेड्यूल किया गया था लेकिन वो नहीं आए।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

रोमन रेंस के भाई जे उसो को लेकर बडा़ अपडेट सामने आया

रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जे उसो रेसलिंग करने के लिए क्लियर नहीं थे, इस वजह से वो इस इवेंट में हाजिर नहीं हुए। सबसे बड़ी बात जे उसो ने रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान भी किया था और वो यहां भी नजर नहीं आए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें इंजरी आई है लेकिन इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जे उसो की वापसी कब होगी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। उन्हें इंजरी कहा पर आई है ये भी नहीं पता है। जनवरी की शुरूआत में ही जे उसो ने रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया था। पिछले कुछ समय से जे उसो फैंस की नजरों में आ गए है। जे उसो ने नाकामुरा के खिलाफ ब्लू ब्रांड में अंतिम मैच लड़ा था। इसके बाद से वो शो में नजर नहीं आए है।

रोमन रेंस का जब भी मैच होता है तो रिंगसाइड में हमेशा जे उसो मौजूद रहते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। पिछली दो बार जब रोमन रेंस ने जीत हासिल की तो इसमें जे उसो ने उनकी मदद की थी। इस बार केविन ओवेंस के खिलाफ पॉल हेमन ने रोमन रेंस की मदद की थी। पिछले साल रोमन रेंस के साथ जे उसो की यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फ्यूड भी हुई थी। इसके बाद वो रोमन रेंस के साथ आ गए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।