"WWE में बेहतर और मजबूती से वापसी करूंगा और मेरा नया रूप फैंस को देखने को मिलेगा"

जिंदर महल और द ग्रेट खली
जिंदर महल और द ग्रेट खली

26 जनवरी को WWE इंडिया का खास इवेंट Superstar Spectacle होने वाला है। इसके लिए WWE ने पूरी तैयारी कर ली है। पूर्व WWE चैंपियन जिंदर(Jinder Mahal) महल भी इसमें नजर आएंगे। इससे पहले जिंदर हमल ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। WWE टीवी पर कई महीनों से वो नजर नहीं आए हैं।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के ऊपर हए खतरनाक अटैक से WWE को हुआ जबरदस्त फायदा, Royal Rumble से पहले मिली बड़ी राहत

पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE इंडिया के इस खास शो में कई भारतीय रेसलर भी नजर आएंगे। इसके अलावा WWE के भी बड़े सुपरस्टार्स रे मिस्टीरियो, ड्रू मैकइंटायर और शार्लेट फ्लेयर मौजूद नजर आएंगे।News18 को हाल ही में जिंदर महल ने अपना इंटरव्यू दिया। पिछले साल हुई अपनी सर्जरी को लेकर उन्होने बयान दिया। और अपनी वापसी के बारे में कहा।

ये भी पढ़ें:- 33 साल के फेमस सुपरस्टार की निकली भड़ास, कहा- अंडरटेकर को जेल जाना चाहिए

जिंदर महल ने कहा,

पिछले साल लगातार दो बार मेरी घुटने की सर्जरी हुई थी। लेकिन मैं अब बेहतर और मजबूती से वापसी करूंगा। और superstar Spectacle से अच्छी जगह वापसी के लिए कोई नहीं है। यहां दिखेगा द मॉर्डन डे महाराजा की ग्रैंड वापसी। ये शो हमारे WWE यूनिवर्स के लिए हैं। 26 जनवरी को इसका आयोजन होगा। मैं काफी उत्सुक इसके लिए हूं। मैं फिलहाल अपनी वापसी के बारे में सोच रहा हूं। मैं यहां अपनी छाप छोड़ना चाहता हूं। अब एक नया जिंदर महल फैंस को देखने को मिलेगा।

WWE इंडिया का ये शो काफी खास होने वाला है। द ग्रेट खली भी इसमें नजर आ सकते हैं। लेकिन अभी तक जिंदर महल को इस शो के लिए काफी हाइप किया गया है। WWE टीवी पर काफी महीनों से जिंदर महल नजर नहीं आए है। इस शो में वापसी के बाद वो फिर लगातार टीवी पर नजर आएंगे।

जिंदर महल के अलावा भारत के कई रेसलर्स भी इस शो में मौजूद रहेंगे। कई सुपरस्टार्स को पहले से एडवर्टाइज किया गया है। इस शो को खास बनाने के लिए ट्रिपल एच भी काफी मेहनत कर रहे हैं। लगातार वो अपने इंटरव्यू दे रहे हैं। इस शो को काफी पहले से हाइप किया गया है। WWE का भी पूरा प्लान है इस इवेंट को खास बनाया जाए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।