WWE दिग्गज जॉन सीना की पूर्व गर्लफ्रेंड की होगी शादी, तारीख का हुआ खुलासा 

जॉन सीना
जॉन सीना

WWE में विमेंस डिवीजन में निकी बैला (Nikki Bella) ने अपना खूब नाम कमाया हैं। वो हमेशा चर्चा में रही हैं। अब इस WWE सुपरस्टार ने एक और खुशखबरी अपने फैंस को दी है। पिछले साल निकी बैला अगस्त में मां बनी थी। और अब उन्होंने अपनी शादी की डेट का खुलासा किया है। टोटल बैलास टीवी शो में उन्होंने इस बात का खुलासा किया।

ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021 के रिंग में तहलका मचाने के लिए 2 दिग्गज सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का किया ऐलान

WWE सुपरस्टार निकी बैला ने किया अपनी शादी की तारीख का ऐलान

WWE सुपरस्टार निकी बैला के मंगेतर का नाम आर्टेम चिगविंटसेव हैं। जनवरी 2019 से ये एक दूसरे को डेट कर रहे थे। टोटल बैलास पर ही इस खबर का खुलासा उनकी बहन ब्री बैला ने किया था। निकी बैला ने कहा कि इस साल 2021 में उनकी शादी होगी। उन्होंने Thanksgiving 2021 की बात कही है। यानि की 25 नवंबर को उनकी शादी होगी।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

निकी बैला अब WWE रिंग में ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। निकी बैला और आर्टेम चिगविंटसेव एक डांस शो के जरिए करीब आए थे। दो साल बाद फिर इन दोनों ने अपनी मंगनी का ऐलान किया था। निकी बैला इससे पहले WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन कुछ कारणों से दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। जॉन सीना ने रिंग में निकी को प्रपोज भी किया था।

निकी बैला और जॉन सीना की जोड़ी हमेशा WWE में चर्चा का विषय रही थी। सभी को लगा था कि ये एक दूसरे से शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। निकी बैला WWE कि सबसे ज्यादा समय तक डिवाज चैंपियन रहने वाली रेसलर भी हैं।

अब इस सुपरस्टार ने अपने फैंस को बड़ी खबर दी है। WWE में बैला ट्विंस का बहुत बड़ा नाम रहा हैं। निकी बैला और ब्री बैला ने WWE विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की है। हालांकि अब दोनों रिंग में कम ही नजर आती हैं।पिछले साल दोनों के घर नन्हा मेहमान आया था। निकी बैला के इस नए ऐलान के बाद फैंस भी जरूर खुश हुए होंगे। निकी बैला हमेशा से फैंस की फेवरेट रही हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।