Royal Rumble 2019 में जीत के प्रबल दावेदार हैं जॉन सीना

Enter caption

इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में फैंस को काफी मजा आया। क्योंकि कई महीनों बाद जॉन सीना ने वापसी की। जॉन सीना ने वापसी कर यहां रॉयल रंबल में अपनी एंट्री का एलान किया। जिसके बाद फैंस काफी खुश हो गए। इस समय सैथ रॉलिंस और मैकइंटायर जैसे सुपरस्टार्स इस बार रॉयल रंबल जीतने के मामले में फेवरेट माने जा रहे है। लेकिन अब जॉन सीना भी इस लिस्ट में शामिल हो गए है। और वो इस बार के रॉयल रंबल को जीत भी सकते हैं।

सीना इस समय चैैंपियनशिप जीतने के मामने में रिक फ्लेयर के बराबर चल रहे है। दोनों 16 बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं। और अपना करियर खत्म करने से पहले जॉन सीना जरूर चाहेंगे कि वो उनके पूरी तरह आगे निकल जाएं। अब ये भी सोचने वाली बात नहीं है कि जॉन सीना के लिए रैसलमेनिया से अच्छा कोई मंच ये टाइटल जीतने के लिए नहीं होगा। स्टोरी और फ्यूड के हिसाब से देखा जाए तो ब्रॉक लैसनर और डेनियल ब्रायन अभी चैंपियन हैं। इन दोनों का रैसलमेनिया तक चैंपियन बने रहने के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता हैं।

अगर जॉन सीना चैंपियनशिप के लिए डेनियल ब्रायन से मुकाबला करेंगे तो फिर से स्टोरी पर्सनल हो जाएगी। एक टाइम ये दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। क्योंकि निकी बैला के साथ जॉन सीना का रिश्ता था। समरस्लैम 2013 की स्टोरीलाइन को भी यहां दर्शाया जा सकता है। सीना और ब्रायन का साल 2013 में शानदार फ्यूड था।

अगर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए जॉन सीना लैसनर के खिलाफ मुकाबला करते है तो फिर इसमें कोई स्टोरीलाइन नजर नहीं आएगी। समरस्लैम 2014 के बाद इन दोनों के बीच की स्टोरीलाइन खत्म हो गई है। दोबारा इस जीवित करना बेवकूफी होगी। देखा जाए तो इस समय सीना के पास वो क्षमता भी नहीं है कि वो लैसनर का सामना कर पाए।

सीना और ब्रायन की फ्यूड का मतलब अभी WWE में साफतौर पर बनता है। रॉ में कई ऑप्शन है लेकिन स्मैकडाउन में कोई ऑप्शन नहीं है। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए कई दावेदार रॉ में है। एजे स्टाइल्स और ब्रायन की फ्यूड फैंस देख चुके है। रॉयल रंबल में चौथी बार चैंपियनशिप के लिए इनके बीच मुकाबला होगा।

जैफ हार्डी और ब्रायन के बीच इस समय नया मैच हो रहा है। इन दोनों के बीच मैच भी मजेदार होगा क्योंकि डेनियल ने अपने करेक्टर में बदलाव कर लिया है। स्मैक़डाउन में ऑप्शन की भी कमी है। सीना इसके लिए अच्छे दावेदार है। डेनियल ब्रायन और जॉन सीना के बीच मुकाबला भी जोरदार होगा। पुरानी दुश्मनी भी इसमें देखने को मिल सकती है।

सीना रिटायरमेंट से पहले 17वीं बार चैंपियनशिप जीतना जरूर चाहेंगे। और इसके लिए वो रॉयल रंबल में फेवरेट माने जा रहे है। और सीना रॉयल रंबल भी जीत सकते है। रैसलमेनिया के बड़े मंच पर वो कारनाम कर के उसके बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं।

Get WWE News in Hindi here