WWE न्यूज़: 'द क्लब' के 2 बड़े रेसलर्स ने WWE के साथ साइन किया नया कॉन्ट्रैक्ट

ल्यूक गैलोज़, एजे स्टाइल्स और कार्ल एंडरसन
ल्यूक गैलोज़, एजे स्टाइल्स और कार्ल एंडरसन

रेसलिंग ऑब्जर्वर के डेव मैल्टजर के अनुसार, ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन ने डब्लू डब्लू ई(WWE) के साथ 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। 2016 में WWE में डेब्यू करने के बाद, द क्लब के कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज ने एजे स्टाइल्स की रोमन रेंस और जॉन सीना के साथ दुश्मनी के दौरान काफी मदद की थी।

2017 रॉयल रंबल में इन दोनों ने शेमस और सिजेरो को हराकर टैग-टीम चैंपियनशिप पर कब्ज़ा किया था। 64 दिनों तक टैग-टीम चैंपियंस रहने के बाद कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज आखिरकार रेसलमेनिया 33 में हार्डी बॉयज के हाथों अपना टाइटल हार गए।

तभी से इन पूर्व NJPW स्टार्स को रॉ और स्मैकडाउन लाइव में काफी कम बार देखा जाने लगा। इन दोनों सुपरस्टार्स के WWE टेलीविजन पर न दिखने के कारण यह अटकलें लगाई जाने लगी कि ये दोनों अपना कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने के बाद WWE छोड़ देंगे।

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि ये दोनों सुपरस्टार्स जल्द ही AEW या NJPW से जुड़ सकते हैं, लेकिन 2 जुलाई को हुए रॉ के एपिसोड में एंडरसन और गैलोज ने एजे स्टाइल्स के साथ रीयूनियन कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

youtube-cover

डेव मैल्टजर ने हाल ही में अपने रिपोर्ट में बताया था कि कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज 2024 तक WWE के साथ जुड़े रहने के लिए मान गए हैं।

इसके बाद डेव मैल्टजर ने रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो पर अपडेट देते हुए यह कंफर्म किया कि इन दोनों ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

"उन्हें निश्चित रूप से साइन किया जा चुका है। WWE लोगों की सोच से कई ज्यादा बड़े ऑफर दे रही है और यह उनमें से ही एक था। वो अब और लोगों को नहीं खोना चाहते।"

हालांकि, 2016 में एजे स्टाइल्स, ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन का 'द क्लब' के रूप में कार्यकाल ज्यादा दिन तक नहीं चल सका था, फिर भी इस तिकड़ी में WWE की सबसे डोमिनेंट टीम बनने की काबिलियत है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाए