WrestleMania 36 में अंडरटेकर के मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

Enter caption

द अंडरटेकर अगर रेसलमेनिया में ना आए तो अच्छा नहीं लगता है। पिछले साल रेसलमेनिया में अंडरटेकर नजर नहीं आए थे। 2018 में जॉन सीना के साथ एक छोटा सा मैच उनका था। पिछले साल रेसलमेनिया के बाद जून में सुपरशोडाउन में टेकर नजर आए थे। गोल्डबर्ग के साथ उनका मैच हुआ था।

इसके बाद एक्सट्रीम रूल्स में रोमन रेंस के साथ टीम बनाकर उन्होंने शेन मैकमैहन और मैकइंटायर का सामना किया था। इसके बाद से अभी तक टेकर नजर नहीं आए है। ना ही उनका कोई मैच हुआ है। रॉयल रंबल के बाद अब रोड टू रेसलमेनिया शुरू हो जाएगा। रेसलमेनिया 36 में फैंस उऩका इंतजार कर रहे हैं। स्पोर्ट्सकीड़ा के जर्नलिस्ट टॉम कोल्यूह ने ये बताया है कि रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर का नजर आना काफी मुश्किल हैं। उन्होंने कहा कि वो अंडरेटकर अगर नजर आएंगे तो सिर्फ सऊदी अरब में होने वाले इवेंट में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:- 4 बड़े सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को Royal Rumble मैच में एलिमिनेट कर सकते हैं

फरवरी में सऊदी अरब में डब्लू डब्लू ई (WWE) का पीपीवी होगा। इसके बाद पांच हफ्ते बाद रेसलमेनिया का आयोजन होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सऊदी अरब में होने वाले पीपीवी में अंडरटेकर नजर आते हैं तो फिर वो रेसलमेनिया में नजर नहीं आएंगे। अगर रेसलमेनिया 36 में टेकर नहीं आते हैं तो ये फैंस के लिए निराशाजनक बात होगी।

youtube-cover