WWE से निकाले गए सुपरस्टार ने दिग्गजों के रवैये को बताया बेहद नकारात्मक, रोमन रेंस को कही थी बड़ी बात

COVID-19 की वजह से WWE का बजट पूरी तरह इस बार खराब हो गया था। इसकी मार कुछ सुपरस्टार्स को झेलनी पड़ी थी। WWE ने कई सुपरस्टार्स को निकाल दिया था। इस लिस्ट में ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस को मिला नया साथी, फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार की हुई जबरदस्त पिटाई

पूर्व WWE सुपरस्टार ने कही बड़ी बात

WWE से रिलीज होने के बदा गैलोज और एंडरसन ने गुड ब्रदर्स के रूप में अब इम्पैक्ट रेसलिंग को ज्वाइन किया है। Guerrilla Position को हाल ही में गैलोज ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां WWE के बार में उन्होंने बड़ा बयान दिया। साल 2005 से 2010 में पहली बार गैलोज ने काम यहां पर किया था। गैलोज ने कहा कि पहले रन के दौरान लॉकर रूम का माहौल पॉजिटिव नहीं था लेकिन साल 2016 में जब उन्होंने वापसी की थी तो उस समय WWE लॉकर रूम में काफी बदलाव आ गया था। गैलोज ने WWE लॉकर रूम के बारे में कहा,

साल 2005 से 2010 के बीच में जब मैं यहां पर था तो लॉकर रूम का पॉजिटिव माहौल नहीं था। मेरा इस समय काफी गंदा अनुभव रहा था। यहां कई पुराने सुपरस्टार थे जो कि नए सुपरस्टार का वेलकम नहीं करते थे। मैं काफी नया उस समय था और मुझे बिल्कुल भी मजा नहीं आता था। लेकिन जब साल 2016 में मैंने वापसी की तो माहौल कुछ अलग था। मैंने देखा कि सब लोग साथ मैं काम कर रहे हैं। एक टीम के तौर पर यहां काम होता है। सभी लोग रिंग में और रिंग से बाहर भी काफी मजा करते हैं। मेरी तरफ से इन सुपरस्टार्स को सलाम है। मैंने रिंग में इस बारे में दो-तीन बार रोमन रेंस से पूछा था। और मैंने काफी तारीफ की थी। मैं इस चीज से काफी प्रभावित हुआ था। ये बात रोमन रेंस को मैंने बताई थी।

साल 2005 में पहली बार WWE में ल्यूक गैलोज आए थे। इस समय काफी कम्पटीशन उनके लिए यहां पर था। उनकी जीत यहां पर काफी मुश्किल उस समय थी। साल 2010 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद कई अन्य प्रमोशन में जाकर गैलोज ने काम किया था। साल 2016 में फिर उनकी वापसी हुई थी। इस बार कार्ल एंडरसन के साथ मिलकर टैग टीम में दोनों ने धमाल मचाया था। बाद में एजे स्टाइल्स भी इनके साथ शामिल हो गए थे। रॉ टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown, Twitter Reactions: रोमन रेंस और उनके भाई के शॉकिंग सैगमेंट के बाद ट्विटर पर मचा बवाल

Quick Links