WWE Raw में सैथ रॉलिंस के ऊपर 5 फुट 11 इंच के रेसलर ने खतरनाक हमला कर दिया धोखा

पिछले कुछ हफ्तों से WWE Raw में सैथ रॉलिंस, मर्फी और रे मिस्टीरियो के बीच चल रही स्टोरीलाइन ने नया मोड़ ले लिया था। और जो चीज फैंस सोच रहे थे कि Raw में होगा वो इस हफ्ते देखने को आखिकरकार मिल ही गया। मर्फी ने इस हफ्ते Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला कर दिया है।

ये भी पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स: 5 अक्टूबर 2020

सैथ रॉलिंस और मर्फी की जोड़ी आखिरकार अब टूट गई है। इस हफ्ते WWE Raw में सैथ रॉलिंस और मर्फी के बीच कई सैगमेंट हुए। इस बीच टैग टीम मैच भी देखने को मिला। लेकिन अंत में जो फैंस चाहते थे वो हो गया। सैथ रॉलिंस और मर्फी का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो और हम्बर्टो कारिलो के साथ भी हुआ। अलाया भी कॉर्नर पर मौजूद थी।

Raw में हुआ बवाल

Raw में सबसे पहले सैथ रॉलिंस और मर्फी के बीच सैगमेंट देखने को मिला। सैथ रॉलिंस ने मर्फी से माइक मांगा लेकिन मर्फी ने उन्हें नहीं दिया। मर्फी ने इसके बाद सैथ रॉलिंस को लेकर बहुत कुछ कहा और अलाया से माफी मांगने को कहा। इस बात पर सैथ रॉलिंस ने मर्फी को थप्पड़ जड़ दिया था। ये सब हो रहा था तभी डॉमिनिक और हम्बर्टो ने आकर दोनों के ऊपर हमला कर दिया। फिर टैग टीम मैच भी देखने को मिला। इस मैच में सैथ रॉलिंस और मर्फी के बीच अनबन देखने को मिली लेकिन अंत में दोनों ने जीत हासिल कर ली थी।

Raw के तीसरे घंटे में फिर सैथ रॉलिंस ने मर्फी को बुलाया और माफी मांगने को कहा। मर्फी ने इस दौरान सैथ रॉलिंस की बातों का कोई जवाब नहीं दिया। सैथ रॉलिंस ने काफी कुछ गंदा इस दौरान मर्फी को लेकर कहा। मर्फी ये चीज सहन नहीं कर पाए और उन्होंने सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला कर दिया। मर्फी ने सैथ रॉलिंस को बुरी तरह पीटा और फिर कैंडो स्टिक से भी उनके ऊपर हमला कर दिया। मर्फी ने अब इसके बाद सैथ रॉलिंस से माफी मांगने को कहा। सैथ रॉलिंस ने फिर माफी मांगी। लेकिन रॉलिंस ने मर्फी की आंख पर फिर हमला किया और कैंडो स्टिक से मार दी। अलाया ने फिर मर्फी को बचाया। ये सब देखकर मिस्टीरियो का परिवार रिंग में आया और वो उन्हें वहां से लेकर गए।

कुछ भी हो लेकिन अब इस स्टोरीलाइन में मजा आ गया है। सैथ रॉलिंस और मर्फी के बीच अब मैच तय हो सकता है। दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और साथ में अच्छा काम किया लेकिन अब दुश्मनी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: रॉ में हुए खुलासे ने फैंस को किया हैरान, प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया