बॉबी लैश्ले द्वारा WWE चैंपियनशिप गंवाने के बाद MVP को अपने पूर्व साथी की आई याद, खास तस्वीर शेयर कर दिया बड़ा बयान

WWE Raw में इस हफ्ते बॉबी लैश्ले को करारी हार का सामना करना पड़ा
WWE Raw में इस हफ्ते बॉबी लैश्ले को करारी हार का सामना करना पड़ा

WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) का चैंपियनशिप रन खत्म हो गया। MVP ने अब एक तस्वीर के जरिए बड़े संकेत दे दिए है। रोड टू रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 के दौरान द हर्ट बिजनेस ग्रुप अलग हो गया था। शैल्टन बेंजामिन (Shelton Benjamin) और सेड्रिक एलेक्जेंडर (Cedric Alexander) अलग हो गए थे। इस बात से फैंस बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए थे।

WWE दिग्गज MVP ने दिए बहुत बड़े संकेत

इस हफ्ते WWE Raw में बिग ई ने बॉबी लैश्ले के ऊपर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश इन कर WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मेन इवेंट में बॉबी लैश्ले का मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए रैंडी ऑर्टन के साथ हुआ था। लैश्ले ने रैंडी ऑर्टन को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इसके बाद ही बिग ई ने आकर कैश इन किया।

बॉबी लैश्ले की हार से MVP भी निराश नजर आए होंगे। MVP इस समय बॉबी लैश्ले के मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। MVP ने इंस्टग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की। MVP अपने पूर्व ग्रुप मेंबर शैल्टन बेंजामिन के साथ बैठे हुए नजर आए। MVP ने इस दौरान एक खास कैप्शन भी लिखा।

बॉबी लैश्ले का टाइटल हारना सभी के लिए खतरे का संकेत है। खासतौर पर MVP को अब बड़ा झटका लग सकता है। काफी लंबे समय से लैश्ले और MVP ने Raw में राज किया था। MVP अब कुछ बड़ा निर्णय ले सकते हैं। शायद पुराने दो साथियों की फिर से ग्रुप में एंट्री हो सकती है।

सेड्रिक एलेक्जेंडर ने भी लैश्ले और MVP के ऊपर निशाना साधा था। सेड्रिक एलेक्जेंडर ने कहा कि अगर वो साथ रहते तो फिर लैश्ले अपनी चैंपियनशिप नहीं हारते।

ये चीजें किसी और बात का अब संकेत दे रही है। शायद जल्द ही फिर से ये चार सुपरस्टार्स साथ में नजर आ सकते हैं। द हर्ट बिजनेस में इन चार सुपरस्टार्स ने लगभग एक साल काम किया। सभी को इस दौरान सफलता मिली। MVP की वजह से बॉबी लैश्ले को भी काफी फायदा हुआ और वो चैंपियन बने।

Quick Links