स्टैफनी मैकमैहन का खुलासा, बताया कहां से आते हैं विंस मैकमैहन के दिमाग में रेसलिंग के आइडिया

Ankit
WWE
WWE

विंस मैकमैहन की WWE, रेसलिंग बिजनेस की सबसे बड़ी कंपनी है। दुनियाभर के करोड़ों फैंस इस रेसलिंग को देखते हैं क्योंकि यहां से कई दिग्गज रेसलर्स निकले हैं जिन्होंने आज भी दिलों पर छाप छोड़ी है। WWE को टक्कर देने के लिए रेसलिंग जगत में कई टीमें आई लेकिन WWE को कोई भी टस से मस नहीं कर पाया। विंस मैकमैहन WWE में एक से बढ़कर एक स्टोरीलाइन लेकर आए हैं जो फैंस को पसंद आई है। हर बार हैरान कर देने वाली स्टोरीलाइन के बाद फैंस सिर्फ ये सोचते हैं कि विंस के दिमाग में ये आइडिया आया कैसे, लेकिन अब विंस मैकमैहन की बेटी स्टैफनी मैकमैहन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो विंस कैसे आइडिया आते हैं।

विंस मैकमैहन को लेकर स्टैफनी ने अहम जानकारी दी

स्टैफनी मैकमैहन कंपनी का अहम हिस्सा हैं और उन्होंने WWE का भा अच्छे से संभाला हैं। स्टैफनी ने The GaryVee Audio Experience को इंटरव्यू दिया और बताया कि विंस मैकमैहन कैसे नए आइडिया को लेकर आते हैं और कैसे उन्हें ये सब मिलते हैं।

विंस मैकमैहन सभी फैंस की सुनते हैं, लाइव ऑडियंस पर ध्यान देते हैं। सोशल मीडिया पर भी सभी फैंस की राय लेते हैं, अपने कर्मचारियों से बातें करते हैं। वो हमेशा कहते हैं कि कहां से नया आइडिया आने वाला है इसका कुछ पता नहीं है। वो लोगों से बातें करते रहते हैं।

विंस मैकमैहन ने अपने दिमाग से WWE को आज बहुत बड़ा नाम बनाया है। विंस मैकमैहन कंपनी की भलाई के लिए खुद भी कई स्टोरीलाइन में एंट्री कर लेते हैं। चाहे इस दौरान उन्हें सुपरस्टार्स से मार क्यों ना खानी पड़ी हो। स्टीव ऑस्टिन के खिलाफ उनका यादगार फ्यूड कौन भूल सकता है। उसके बाद रोमन रेंस को फेस बनाने के लिए विंस मैकमैहन ने उनके साथ भी कहानी में दस्तक दी।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें सोशल मीडिया के कारण WWE ने निकाला

WWE का अगला पीपीवी 27 सितंबर को क्लैश ऑफ चैंपियंस होने वाला है जिसका प्रसारण भारत में 28 सितंबर को होगा। इसकी खास बात ये है कि रोमन रेंस यूनिवर्सल टाइटल को अपने भाई जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रोमन रेंस ने समरस्लैम में वापसी कर और पेबैक में मिले ट्रिपल थ्रेट मैच में द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर टाइटल जीता। इसके अलावा WWE चैंपियनशिप के लिए ड्रू मैकइंटायर टाइटल को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स और उनका चौंकाने वाला बीयर्ड लुक