जॉन सीना की पुरानी गर्लफ्रेंड निकी बैला और उनकी बहन के बारे में 5 बातें जो आपको जाननी चाहिए

Image result for john cena nikki bella brie bella

निकी बैला और उनकी बहन ब्री इस साल हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने वाली है। दोनों बहनों ने पिछले साल ही रिटायरमेंट ली थी। पिछले हफ्ते रॉ में बैला ट्विन्स ने बताया कि दोनों प्रेग्नेंट हैं और इस साल हॉल ऑफ़ फेम में शामिल होने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: 3 धमाकेदार चीजें जो सुपर शोडाउन 2020 में हो सकती हैं

दोनों रेसलर्स ने काफी समय तक WWE के लिए काम किया है और इन दोनों का खुद का शो भी है। निकी WWE कि सबसे ज्यादा समय तक डिवाज चैंपियन रहने वाली रेसलर भी हैं। उन्होंने एक बड़ी इंजरी के बाद अपनी वापसी भी की थी। वही दूसरी ओर ब्री, डेनियल ब्रायन की पत्नी हैं और दोनों ने मिलकर कई बार मैच लड़ा है।

आइये जानते हैं इन दोनों रेसलर्स के बारे में 5 दिलचस्प बातें।

#5 निकी, ब्री से सिर्फ 16 मिनट बड़ी हैं

Nikki beats Brie in the age department.

दोनों बहने जुड़वां हैं और इनके बीच सिर्फ 16 मिनट का फर्क है। निकी, ब्री से बड़ी हैं लेकिन दोनों को देखकर इस बात का पता नहीं लगाया जा सकता है। टोटल डिवाज ने तो ब्री ही अपनी बहन को सलाह देते हुए नज़र आती हैं और इस वजह से फैंस इन्हें निकी की बड़ी बहन भी समझ लेते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 दोनों के सौतेले पिता WWE का बड़ा हिस्सा रह चुके हैं

Johnny Ace is the Bella Twins

इस बात को सभी जानते हैं कि ब्री बैला असल जिंदगी में डेनियल ब्रायन की पत्नी हैं। दूसरी ओर निकी एक समय पर जॉन सीना से शादी करने वाली थीं। मगर सिर्फ कुछ ही फैंस को पता है कि इन दोनों रेसलर्स के सौतेले पिता जॉन लॉरीनाइटिस हैं। इन्होने बैला ट्विन्स की मां से मार्च 2016 में शादी की थी।

जॉन WWE यूनिवर्स के लिए एक जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने कई ऑन-स्क्रीन रोल्स निभाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने (एक समय पर होने वाले) दामाद जॉन सीना को एक बार रिंग में हराया भी था।

#3 दोनों बहनों ने डिवाज सर्च 2006 के लिए ट्राई आउट भी किया था

youtube-cover

बैला ट्विन्स ने रियलिटी शो डिवाज सर्च में भी पार्टिसिपेट किया था। दोनों को जीत तो नहीं मिली और ना ही दोनों आखिर तक शो का हिस्सा बन पाए। इस वजह से ज्यादातर फैंस को इस बारे में कुछ मालूम नहीं है।

2006 में डिवाज सर्च को लैला एल ने जीता था, जिन्होंने 2012 एक्सट्रीम रूल्स पे-पर-व्यू के दौरान निकी बैला के खिलाफ जीत भी दर्ज की थी वो भी एक डिवाज चैंपियनशिप मैच में।

#2 रिंग के बाहर भी काम करती हैं

What an immense following the Bellas have.

दोनों बहनें फिर कभी WWE में लड़ते हुए शायद ना नज़र आएं। मगर दोनों ने खुद को बिजी रहने का इंतजाम पहले से कर रखा है। बैला ट्विन्स का खुद का बिजनेस है। दोनों ने अब तक कई कंपनी खोली हैं जिनमें Belle Radici, बर्डीबी और निकोल + ब्रीज़ी शामिल हैं।

इसके अलावा इन दोनों का खुद का यूट्यूब चैनल भी है। कुछ समय पहले ही निकी बैला और ब्री बैला ने पॉडकास्ट के जरिये फैंस से साथ जुड़ने का भी फैसला लिया।

#1 फुटबॉल में करियर रहा है

The Bellas have held the FIFA World Cup.

निकी और ब्री बैला सेरेनो गोल्डन ईगल्स एफसी के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं। निकी ने अपने फुटबॉल करियर पर लंबे समय तक ध्यान दिया था और इस वजह से इन्हें कॉलेज में इस स्पोर्ट के लिए स्कालरशिप भी मिली थी। उन्होंने सैन डिएगो के ग्रॉसमोंट कॉलेज के लिए खेलकर अपनी टीम को जीत भी दर्ज कराइ थी।

ब्री ने फिर अपनी बहन को WWE के लिए ऑडिशन देने को मनाया। इसके बाद से दोनों का करियर बदल गया।