रोमन रेंस की स्टोरीलाइन में शामिल होगा WWE का फेमस सुपरस्टार, जल्द होगा बड़ा खुलासा

रोमन रेंस
रोमन रेंस

स्मैकडाउन(SmackDown) में इस समय रोमन रेंस(Roman Reigns), जे उसो(Jey Uso) और केविन ओवेंस( Kevin Owens ) के बीच जबरदस्त स्टोरीलाइन चल रही है। इस स्टोरीलाइन में रोमन रेंस और केविन ओवेंस ने जबरदस्त काम किया है। अब एक खबर आ रही है कि एक NXT सुपस्टार इस स्टोरीलाइन को जल्द ही ज्वाइन कर सकता है।

ये भी पढ़ें: 99 WWE सुपरस्टार्स और उनका जन्मदिन कब होता है: रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर समेत आपके पसंदीदा रेसलर का जन्म किस साल में हुआ?

रोमन रेंस की स्टोरीलाइन में होगी एंट्री

रेसलवोट्स की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि जल्द ही SmackDown में NXT टैलेंट की एंट्री होगी। और ये सुपरस्टार रोमन रेंस, जे उसो और केविन ओवेंस की स्टोरीलाइन में नजर आएगा। NXT के इस हफ्ते के एपिसोड में भी ये सुपरस्टार था।

NXT के इस एपिसोड में जो भी सुपरस्टार्स नजर आए थे उनमें से किसी एक सुपरस्टार की एंट्री होने वाली है। जो भी मैच हुए थे उसमें सभी फेमस सुपरस्टार NXT के थे। अभी इस सुपरस्टार के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। SummerSlam 2020 में वापसी के बाद से रोमन रेंस टॉप के सुपरस्टार बन गए है। SmackDown रोस्टर में उन्होंने कमाल का काम किया है। हील के रूप में उनका काम सभी को पसंद आ रहा है। पिछले महीने WWE TLC में उन्होंने केविन ओवेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस ने दिया WWE में अपने 36 साल के पुराने दुश्मन को सोशल मीडिया पर मुंह तोड़ जवाब

इसके बाद SmackDown में भी केविन ओवेंस को हरा चुके हैं। हर बार जे उसो ने उनकी मदद की है। अभी भी ये स्टोरीलाइन ब्लू ब्रांड में चल रही है। आगे जाकर इस स्टोरीलाइन में कुछ नया धमाल होने वाला है। फैंस को तीनों सुपरस्टार्स का काम बहुत पसंद आ रहा है। केविन ओवेंस ने भी शानदार काम से सभी को प्रभावित किया है।

केविन ओवेंस के लिए हमेशा खतरे का काम जे उसो ने किया है। हर बार उन्होंने रोमन रेंस की मदद की है। पिछले हफ्ते केविन ओवेंस को दोनों ने मिलकर बहुत मारा है। अब अगर NXT सुपरस्टार की इस स्टोरीलाइन में एंट्री होती है तो फिर वो शायद केविन ओवेंस के साथ नजर आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर आगे जाकर बड़ा मैच फैंस को देखने को इनके बीच मिल सकता है। फिलहाल ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के शो का इंतजार सभी कर रहे हैं। यहां इस बात का खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links