WWE में ब्रॉक लैसनर की वापसी पर पहली बार दिग्गज पॉल हेमन ने दिया बयान, कहा- मेरा कोई रोल नहीं था

WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था
WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने करीब 17 महीने बाद वापसी कर सभी को चौंका दिया। रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन इस समय काम कर रहे हैं लेकिन एक साल पहले वो लैसनर के एडवोकेट थे। पॉल हेमन (Paul Heyman) ने इस बार Hot 97 को बड़ा बयान देते हुए कहा कि लैसनर की SummerSlam में सरप्राइज वापसी पर उनका कोई रोल नहीं था।

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर की वापसी पर दिया बड़ा बयान

WWE दिग्गज पॉल हेमन ने इस बार कई मुद्दों पर बातचीत की। रोमन रेंस और लैसनर की हालिया स्थिति पर भी हेमन ने अपना बयान दिया। SummerSlam में लैसनर की चौंकाने वाली वापसी पर पॉल हेमन ने कहा,

मैं रोमन रेंस के साथ इस समय स्पेशल काउंसल के रूप में काम कर रहा हूं। मैंने ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट के रूप में भी काम किया है। ब्रॉक लैसनर जो चाहते हैं वो करते हैं। लैसनर हमेशा अपनी सुनते हैं। लैसनर को जो काम अच्छा लगता है वो हमेशा करते हैं। SummerSlam में ब्रॉक लैसनर ने वापसी के बारे में सोचा और ये काम उन्होंने कर दिया। लैसनर की वापसी के बारे में किसी को नहीं पता होगा। ऐसा सिर्फ लैसनर ही कर सकते हैं। इसमें मेरा भी कोई रोल नहीं था। मैंने उनके लिए बहुत कुछ किया है। इस बार जो निर्णय लिया गया उसका हिस्सा मैं नहीं था।

youtube-cover

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में ब्रॉक लैसनर वापसी करेंगे। रोमन रेंस और पॉल हेमन के साथ उनका आमना-सामना होगा। इस पल का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पॉल हेमन ने इसी इंटरव्यू में कहा कि शो में कुछ दिलचस्प जरूर होगा। रोमन रेंस और लैसनर की राइवलरी यहां से शुरू हो जाएगी। फैंस को ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड में काफी मजा आएगा।

पॉल हेमन के ऊपर भी अब सभी की नजरें टिकी होंगी। लैसनर के सामने वो आएंगे और क्या कहेंगे ये बड़ी बात होगी। लैसनर को WWE में जो सफलता मिली है उसमें पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा है और ये बात पूरी दुनिया जानती है।