पॉल हेमन मेरे लिए WWE में 'Uncle' की तरह हैं, जानिए किसने बोली ये बात

Ankit
WWE
WWE

WWE में पॉल हेमन ने काफी सारे सुपरस्टार्स को मैनेज किया है। चाहे वो WWE की स्क्रीन पर हो या फिर बैकस्टेज, कई सारे रेसलर्स का पॉल हेमन ने WWE में भला किया है। WWE में ब्रॉक लैसनर के साथ पॉल हेमन की जोड़ी काफी पसंद की गई है। अब पॉल हेमन WWE में रोमन रेंस और जे उसो के एडवोकेट के रुप में दिख रहे हैं। पॉल हेमन, रोमन रेंस और जे उसो के किरदार को अच्छा बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: WWE ने रोमन रेंस के लिए बहुत ही खतरनाक मैच का किया ऐलान, फेमस सुपरस्टार के खिलाफ डिफेंड करेंगे यूनिवर्सल चैंपियनशिप

पॉल हेमन ने साल 2012 में एक बार फिर से WWE में वापसी की और ब्रॉक लैसनर और सी एम पंक जैसे रेसलर्स को मैनेज किया। WWE में अब रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन हैं क्यों रेसलमेनिया 36 के बाद ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के हाथों 2 मिनट के अंदर हारने वाले सुपरस्टार के छलके आंसू, WWE में खराब हालत से हुए परेशान

ProSieben MAXX को दिए इंटरव्यू में जे उसो ने पॉल हेमन के साथ अपना रिश्ता बताया। जे उसो ने कहा कि पॉल हेमन उनके लिए लभगल उनके अंकल जैसे हैं। जे उसो ने कहा कि पॉल हेमन ने उन्हें पिछले कुछ महीनों में काफी बेहतर किया है।

वो मेरे लिए एक अंकल की तरह है। मैं काफी लोगों को जानता हूं जो पॉल हेमन के बारे में कुछ ना कुछ सोचते हैं लेकिन वो बिजनेस के लिए अच्छे इंसान है। उनके पास अच्छा दिमाग है और वो जानते हैं कि कैसे फायदा करना है। आप देखों ब्रॉक लैसनर या फिर सीएम पंक को , कैसे उन्होंने दोनों को आगे बढ़ाया। उन्होंने दोनों की परफॉर्मेंस को सुधार दिया। वहीं चीज़ वो मेरे साथ कर रहे है। मैं उनसे सीख रहा हूं और मेरे लिए काफी काम कर रहे हैं।

जे उसो ने अक्टूबर के बाद से रोमन रेंस और पॉल हेमन को ज्वाइन किया और उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। WWE के यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस वक्त ट्रायबल चीफ हैं और जे उसो उनकी हमेशा मदद करते हैं।

WWE ने जे उसो को साल 2020 में सिंगल्स पुश दिया

जे उसो के भाई जिमी उसो चोट से परेशान है और इसी कारण से जे उसो को सिंगल्स में डाला गया है। जे उसो ने दो बार रोमन रेंस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा। जे उसो ने अब अपने भाई के साथ टीम बना ली है।

Quick Links