पॉल हेमन ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के करियर में अंतर बताकर किया बहुत बड़ा खुलासा

Enter caption

पॉल हेमन के नए सुपरस्टार रोमन रेंस हैं। ये चीज किसी ने सोची नहीं थी। इससे पहले ब्रॉक लैसनर के साथ पॉल हेमन थे। रोमन रेंस अब विलन बन चुके हैंं। पॉल हेमन के आने से रोमन रेंस के करियर में क्या प्रभाव पड़ेगा ये काफी मजेदार बात सभी के लिए है।TV Insider में हाल ही में पॉल हेमन ने कई बड़ी बातें ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस को लेकर की।

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा किए गए ट्वीट पर भड़के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन का 6 फुट 1 इंच के रेसलर ने भद्दा मजाक बनाया

पॉल हेमन ने रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को लेकर कही बड़ी बात

देखा जाए तो एक तरह से पॉल हेमन के रोमन रेंस के साथ आने से फायदा होगा। पॉजिटिव ही रोमन रेंस को इस चीज से मिलेगा। टीवी इंसाइडर में पॉल हेमन से रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच अंतर पूछा गया। पॉल हेमन ने कहा कि इन दोनों के लक्ष्य और उद्देश्य समान है लेकिन रोमन रेंस जानते हैं कि इतिहास अभी उनके पक्ष में नहीं है। पॉल हेमन ने कहा,

ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब देना काफी मुश्किल हैं क्योंकि दोनों की तुलना करना काफी मुश्किल है। दोनों के लक्ष्य और उद्देश्य समान है। रोमन रेंस ने WWE में मेन रोस्टर पर अपने शुरुआती 8 सालों में बॉडी पर काम किया है और ये इतिहास बनकर रह जाएगा। उन्होंने अपने विशाल शरीर को देखा और उन्हें ब्रॉक लैसनर और रोंडा राउजी की तरह असंतुष्टि और अप्रसन्नता हुई। रोमन को अहसास हुआ कि रोमन रेंस का WWE में 25, 50 और आज से 100 साल में योगदान याद नहीं रखा जाएगा।
रोमन रेंस ने अपनी बॉडी के ऊपर बहुत काम किया। लोगों को अब लग रहा है कि पिछले आठ साल रोमन रेंस ने वॉर्मअप किया। और अब वो एक सच्चे हॉल ऑफ फेम और लैजेंड बनने की राह पर हेै। अब रोमन रेंस जो भी कर रहे हैं वो इतिहास रहेगा और सभी लोग इसके गवाह रहेंगे। ये सालों तक हमेशा के लिए याद रखा जाएगा। रोमन रेंस अब अपने करियर में बड़ी छलांग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं।

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर दोनों बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। लेकिन ब्रॉक लैसनर काफी पुराने रेसलर रहे हैं और उनका नाम इतिहास में बहुत बड़ा है। रोमन रेंस इस समय के बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन उन्हें इतिहास बनाने में टाइम लगेगा। ये ही बात पॉल हेमन भी कह रहे हैं कि रोमन रेंस के करियर की असली शुरूआत हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं