Raw में दिग्गज के ऊपर हुआ ऐसा हमला कि दर्द से कराहने के बाद आंखों से आंसू बह निकले

Enter caption

इस हफ्ते की रॉ काफी शानदार रही। रॉयल रंबल को लेकर बिल्डअप शानदार देखने को मिला। सभी को पता हैं कि असुका और बैकी लिंच के बीच फ्यूड चल रही है। इन दोनों के बीच रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए रॉयल रंबल में मुकाबला होगा। रॉ में इस हफ्ते इन दोनों के बीच इस मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग का सैगमेंट हुआ। फैंस को पता था इस सैगमेंट में कुछ अलग होने वाला है। और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

यह भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स LIVE: 13 जनवरी, 2020

दरअस सबसे पहले बैकी लिंच रिंग में आईं और उनके बाद उनकी चैलेंजर असुका भी आ गईं। असुका के साथ कायरी सेन भी वहां पर मौजूद थी। दोनों सुपरस्टार्स ने सबसे पहले कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। लेकिन इसके तुरंत बाद असुका ने बैकी लिंच के ऊपर ग्रीन मिस्ट से हमला कर दिया।

बैकी लिंच के मुंह पर जैसे ही असुका ने ग्रीन मिस्ट फेंका तो दर्द से कराह गई। ऐसा लग रहा था जैसे की बैकी लिंच रो गईं हैं। बैकी को काफी दर्द इस मिस्ट से हुआ। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। आलम ये था कि बैकी लिंच अपनी आंखें नहीं खोल पा रही थी। इस बात से हैरान परेशान बैकी लिंच ने असुका को धमकी भी दे दी।रिंग के बाहर बैकी चल तक नहीं पा रही थी। रेफरी और स्टॉफ ने आकर पानी से ग्रीन मिस्ट को साफ किया। रंबल में इन दोनों के बीच मैच होगा।

Quick Links