WWE न्यूज: शादी के बंधन में बंधा Raw का बड़ा सुपरस्टार

Enter caption

डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार और ओसी के सदस्य ल्यूक गैलोज ने इस साल 22 दिसंबर को शादी कर ली है। दरअसल कई लंबे टाइम से वो बेथानी नोबलिस्की को डेट कर रहे थे। नवंबर में दोनों ने सगाई कर ली थी। बेथानी ने फेसुबक में पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

ल्यूक गैलोज की पत्नी ने फेसबुक में ये हिंट दिया था कि वो अपना अंतिम नाम बदल कर हन्किंसन ऱखेंगी। इसका साफ-साफ मतलब था कि ल्यूक गैलोज का रियल नाम एंड्रू हन्किंसन हैं। और बेथानी भी अब अपना नाम बदलेंगी। बेथानी ने ही अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि शादी हो चुकी हैं। हालांकि गैलोज ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Enter caption

न्य जापान प्रो रेसलिंग में तीन साल गुजारने के बाद गैलोज ने 11 अप्रैल 2016 को WWE में वापसी की। वो कार्ल एंडरसन के साथ मंडे नाइट रॉ में टैग टीम बनाकर काम कर रहे हैं। इस साल में ही एजे स्टाइल्स भी उनके साथ आ गए है। और ओसी टीम तीनों ने मिलकर बनाई। खैर फिलहाल गैलोज रॉ में अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें टैग टीम चैंपियनशिप के लिए भी मौके मिल रहे हैं। फिलहाल वो अपनी शादी में व्यस्त हैं और जल्दी ही रॉ में आकर धमाल मचाएंगे।

Quick Links