WWE Raw के 7 सुपरस्टार्स की इस हफ्ते SmackDown में होगी धमाकेदार एंट्री, सुपर शो में मचेगा बवाल

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार होगा
WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार होगा

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का शो बहुत ही धमाकेदार होगा। सुपर SmackDown शो इसे नाम दिया गया है। सबसे बड़ी बात रॉ (Raw) के कुछ सुपरस्टार्स भी यहां नजर आएंगे। इस शो के लिए Raw की तरफ से WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley), Raw विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair), Raw टैग टीम चैंपियंस रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और रिडल (Riddle), द न्यू डे (कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स), ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को एडवर्टाइज किया गया है। यानी की इस हफ्ते ये सभी सुपरस्टार्स ब्लू ब्रांड में भी बवाल मचाएंगे।

WWE Raw के सुपरस्टार्स ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते नजर आएंगे

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरीना MSG में होने वाले इस शो की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुपर SmackDown में इस बार दोनों ब्रांड्स के सुपरस्टार्स नजर आएंगे। ये पहले से टेप्ड किया गया एपिसोड होगा। WWE वेबसाइट ने कई सुपरस्टार्स को इस शो के लिए एडवर्टाइज किया है। ब्रॉक लैसनर की वापसी इस शो में होगी। इसके अलावा डार्क मैच में जॉन सीना भी एक्शन में नजर आएंगे। जॉन सीना और स्ट्रीट प्रॉफिट्स का मुकाबला रोमन रेंस और द उसोज के साथ होगा।

SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच Extreme Rules के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन होगा। सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच भी धमाकेदार मुकाबला यहां होगा। ऐज ने कुछ दिन पहले कहा था कि शायद वो इस एरीना में अंतिम बार अब नजर आएंगे।

सबसे बड़ी बात ये है कि साशा बैंक्स को अभी तक एडवर्टाइज किया जा रहा हैं। यानी की उनकी वापसी इस शो में हो सकती है। पिछले महीने साशा बैंक्स WWE से अचानक चली गईं थी। किसी को नहीं पता कि उनके बाहर जाने का कारण क्या था। रे मिस्टीरियो, केविन ओवेंस और नाकामुरा को भी इस शो के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो ऐतिहासिक रहेगा। कई नई चीजें फैंस को यहां देखने को मिलेंगी। फैंस को बहुत मजा इस हफ्ते आएगा। लैसनर के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। रोमन रेंस के साथ वो अपनी राइवलरी शुरू करेंगे।