शील्ड के पूर्व सदस्य को SmackDown में ड्राफ्ट करने का चौंकाने वाला कारण सामने आया

SmackDown
SmackDown

WWE ड्राफ्ट 2020 का समापन हो गया और कई सारे बड़े नाम दूसरे ब्रांड में जा चुके हैं। अब Raw और SmackDown में काफी ज्यादा बदलाव आ गया है। WWE ड्राफ्ट के दौरान सैथ रॉलिंस को Raw से SmackDown में भेज दिया गया था।

खास बात ये है कि रे मिस्टीरियो, डॉमिनिक और मर्फी भी SmackDown में आ चुके हैं। साथ ही SmackDown में देखा गया कि उनकी स्टोरीलाइन आगे बढ़ी। सैथ WWE का बड़ा नाम है और उन्हें SmackDown में ड्राफ्ट किया जाने का कारण किसी को समझ नहीं आ रहा था। हर कोई अपने अलग-अलग कारण बता रहा था।

हाल ही में रेसलिंग ऑब्जर्वर ने रॉलिंस के SmackDown में जाने का कारण बताया। उन्होंने बताया कि सैथ रॉलिंस को SmackDown में एजे स्टाइल्स की जगह लेने के लिए भेजा गया है। दरअसल, स्टाइल्स SmackDown ब्रांड में थे लेकिन ड्राफ्ट के दौरान उन्हें Raw ने अपने साथ जोड़ लिया। कुछ महीने पहले ही स्टाइल्स ने SmackDown में कदम रखा था और अब उन्हें वापस जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया:

स्टाइल्स के जाने की उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने बताया है कि वो शुक्रवार को अपने बेटे के हाई स्कूल फुटबॉल गेम्स का आनंद नहीं ले पाते थे। Raw में रहते समय उन्होंने हेमन को कार्ल एंडरसन और डॉक गैलोज़ के फायर होने का दोषी बताया क्योंकि उस समय वो Raw के मुख्य व्यक्ति थे। रॉलिंस ने उनकी जगह ली और इस एंगल को जारी रखने के लिए मिस्टीरियो परिवार और मर्फी को भी उनके साथ SmackDown में भेज दिया।

youtube-cover

सैथ रॉलिंस का SmackDown में भविष्य

इस समय सैथ रॉलिंस मिस्टीरियो परिवार और मर्फी के साथ स्टोरीलाइन जारी रख रहे हैं। मर्फी ने SmackDown के अंतिम एपिसोड में मर्फी ने रॉलिंस पर बुरी तरह हमला किया था। साथ ही मर्फी ने रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक से हाथ मिलाने की कोशिश की थी। इससे पता चल रहा है कि पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन बेबीफेस बन चुके हैं और वो मिस्टीरियो परिवार का भविष्य में साथ देते हुए नजर आ सकते हैं। मर्फी और सैथ के बीच हैल इन ए सैल पीपीवी में एक मैच भी देखने को मिल सकता है।

इसके साथ ही पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने द शील्ड के पूर्व सदस्य और अपने अच्छे दोस्त रोमन रेंस का सामना करने की इच्छा भी जताई है। ऐसे में भविष्य के लिए एक और बड़ा मैच संभव होते हुए नजर आ रहा है। सैथ रॉलिंस जल्द ही पिता बनने वाले हैं और ऐसे में वो कुछ समय के लिए WWE से दूर रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: 16 अक्टूबर 2020

Quick Links