WWE किस्से-कहानियां: क्राउड के बीच से आते समय हुई वो घटनाएं जिसकी वजह से रोमन रेंस ने नॉर्मल एंट्री शुरु की

रोमन रेंस की क्राउड के बीच से एंट्री
रोमन रेंस की क्राउड के बीच से एंट्री

रोमन रेंस मौजूदा समय के सबसे लोकप्रिय डब्लू डब्लू ई (डब्ल्यू डब्ल्यू ई) सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल सोशल मीडिया पर ही उनकी फैन फॉलोइंग 25 मिलियन से भी अधिक है। उनका मेन रोस्टर डेब्यू साल 2012 में द शील्ड मेंबर के रूप में हुआ था।

हम सभी जानते हैं कि उस समय पूरी 'द शील्ड' टीम क्राउड़ के बीच से एंट्री लिया करती थी। इस टीम के बिखराव के बाद भी द बिग डॉग ने काफी समय तक एंट्रेंस रैंप का सहारा नहीं लिया और वो लोगों के बीच से ही एंट्री लेते नजर आते थे। लेकिन समय के साथ आख़िर उन्होंने क्राउड़ के बीच से आना क्यों बंद कर दिया, आइये जानते हैं।

क्या था असली कारण?

कुछ साल पहले क्रिस जैरिको के पोडकास्ट Talk is Jericho में उनसे सवाल पूछा गया था कि आख़िर उन्होंने नॉर्मल एंट्री लेनी क्यों शुरू कर दी थी। इसका रोमन ने बेहद हास्यास्पद तरीके से जवाब देते हुए कहा था-

"क्राउड़ के बीच से एंट्री लेना हमेशा एक सुखद एहसास होता था, मगर कुछ लोगों की हरकतें अजीब ही होती हैं। सच कहूँ तो मुझे भी नॉर्मल एंट्री ना लेकर क्राउड़ के बीच से एंट्री लेना ज्यादा पसंद था लेकिन आपको खुद को भी ऐसे क्रेज़ी लोगों से बचाना होता है। द शील्ड से अलग होने के बाद भी मैंने लोगों के बीच से एंट्री लेना जारी रखा परंतु फैंस का व्यवहार सप्ताह दर सप्ताह और भी खराब होता जा रहा था (फैंस रोमन रेंस को यहां-वहां छूते थे)। यही कारण रहा कि मेरी नॉर्मल एंट्री शुरू करवाई गई।"

यह वाकया केवल रोमन के साथ ही नहीं बल्कि कई अन्य सुपरस्टार्स के साथ भी ऐसा हो चुका है जिन्हें क्राउड़ के इस तरह के व्यवहार का शिकार होना पड़ा हो। इसी कारण अब WWE ने इस तरह की एंट्री करवानी लगभग बंद कर दी हैं।

youtube-cover

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं