इस हफ्ते Raw में ब्रॉक लैसनर के आने की वजह सामने आई

Enter caption

अगले हफ्ते होने वाली रॉ का हिस्सा ब्रॉक लैसनर होंगे। रॉयल रंबल से पहले ये अंतिम रॉ होगी। ये काफी मजेदार हैं कि लैसनर लगातार रॉ का हिस्सा अभी तक हो रहे हैं। इस हफ्ते आर ट्रुथ के साथ उनका सैगमेंट था। रॉयल रंबल को लेकर लैसनर लगातार बिल्डअप कर रहे हैं। अगले हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- 4 बड़े सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को Royal Rumble मैच में एलिमिनेट कर सकते हैं

Dropkick DiSKussions में टॉम ने ये बताया कि किस कारण से अगले हफ्ते रॉ में लैसनर नजर आएंगे। टॉम ने कहा."इस हफ्ते का सैगमेंट इसलिए था क्योंकि रॉयल रंबल को लेकर लैसनर अपने आप को बिल्ड कर रहे थे। अगर फैंस जिसको ज्यादा हेट करते हैं तो वो जब एलिमिनेट होते हैं तो काफी चीयर फिर मिलता है। इसे देखकर रॉयल रंबल 2017 याद आता है जब 30 नंबर पर रोमन ने एंट्री की थी। और सभी डर गए थे। ये ऐसा हुआ क्योंकि अंडरटेकर, गोल्डबर्ग और लैसनर जैसे सुपरस्टार उस रॉयल रंबल में थे। अंत में रैंडी ऑर्टन जीत गए थे। रोमन रेंस का हील किरदार वहां पर नजर आ रहा था। रैंडी को सब पॉप कर रहे थे। जब रोमन रेंस एलिनिमेट हुए तब सभी ने उन्हें चीयर किया था। यही इस समय ब्रॉक लैसनर के साथ करना चाह रहे हैं।"

youtube-cover