36 साल के फेमस रेसलर द्वारा WWE रिंग तोड़े जाने की असली वजह सामने आई

कीथ ली
कीथ ली

इस हफ्ते WWE रॉ(RAW) में सुपरस्टार कीथ ली (Keith Lee) ने अनोखा कारनामा किया। कीथ ली ने WWE रिंग तोड़ी दी। वैसे ऐसा WWE में कभी-कभार ही होता है लेकिन इस बार ये काम इस तगड़े सुपरस्टार ने किया है। द मिज(The Miz) और जॉन मॉरिसन(John Morrison) के खिलाफ शेमस(Sheamus) और कीथ का टैग टीम मैच हुआ था। तब ये चीज फैंस को देखने को मिली।

ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे

WWE RAW में रिंग टूटने की वजह सामने आई

WWE RAW में हुए इस टैग टीम मैच के दौरान रिंग कॉर्नर पर जॉन मॉरिसन थे। कीथ ली दौड़ते हुए जॉन मॉरिसन पर कॉर्नर पर टकराए। और इस दौरान टर्नबकल पूरा टूट गया। चारों तरफ के रोप्स इस दौरान गिर गए थे। ये मजेदार मोमेंट इस बार देखने को मिला। रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के हालिया एपिसोड में डेव मैल्टजर ने रिंग टूटने की असली वजह बताई है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी उम्र से काफी छोटे नजर आते हैं और 3 जो बड़े दिखाई देते हैं

डेव मैल्टजर ने कहा कि ये निर्णय WWE ने लिया था। WWE ब्रेक में जाने से पहले कुछ अनोखी चीज करना चाहता था। इस वजह से ये किया गया था। WWE द्वारा ये फैंस को जोड़े रहने के लिए एक रणनीति थी। RAW में देखा गया कि रिंग टूटने के बाद ब्रेक हो गया था और इसके बाद मैच उसी अंदाज में शुरू हुआ।

वैसे कीथ ली जैसे रेसलर से फैंस ऐसी उम्मीद कर सकते हैं। क्योंकि उनका वजन 154 किलो हैं। और वो काफी तगड़े रेसलर हैैं। इसी वजह से मेन रोस्टर में उनकी जल्दी एंट्री हो गई। विंस मैकमैहन ऐसे रेसलर्स को बहुत पंसद करते हैं। सभी सुपरस्टार्स उनसे काफी डरते हैं। वो जब किसी से टकराते हैं तो सामने वाला रेसलर एकदम से गिर जाता है।

कीथ ली इस समय RAW के उभरते सुपरस्टार हैं। पिछले एक साल में उन्होंने बहुत अच्छे मैच लड़े हैं। इस वजह से फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। आने वाले समय में उन्हें बड़ा पुश मिल सकता है। विंस मैकमैहन इस बात का जिक्र भी पहले कर चुके हैं। बिग ई इस लिस्ट में शामिल हो गए है। वो इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। और उन्हें बडा़ पुश दिया गया है। अब कीथ ली की बारी हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।