''WWE ने रोमन रेंस का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया''

Ankit
WWE
WWE

WWE के दिग्गज और 2 बार के हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर ने बताया कि कैसे रोमन रेंस को WWE द्वारा आगे बुक करना चाहिए था। उन्होंने अपने विचार रखते हुए ये बात कहीं कि रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस द्वारा अंडरटेकर को हराने के बाद WWE को क्या कदम लेना चाहिए था।

ये भी पढ़ें-3 विमेंस WWE सुपरस्टार्स जो जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं

रोमन रेंस को रेसलिंग बिजनेस में सबसे ज्यादा बू किया जाता है। रेसलमेनिया 33 में जब अंडरटेकर को रोमन रेंस ने हराया था उसके बाद रेंस को काफी ज्यादा बू मिला था। रोमन रेंस रेसलमेनिया से पहले कहते हुए आए थे कि ये उनका यार्ड है जिसके लिए फैंस ने उन्हें लगभग 17 मिनट तक बू किया था।

रोमन रेंस के लिए WWE दिग्गज ने क्या सोचा?

रिक ने बताया कि WWE रोमन रेंस को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाया। अगर वो इसको ठीक तरीके से इस्तेमाल करते तो उनका विलन रुप ज्यादा अच्छा काम करता। बेबीफेस से अच्छ उन्हें घमंडी बनाना चाहिए था। रिक फ्लेयर के अनुसार रेसलमेनिया 33 का मैच रोमन रेंस के लिए इतना अच्छा नहीं था।

जब अंडरटेकर हारे और अपना सामान रिंग के बीच छोड़ दिया, उसकी अगल रॉ में रोमन रेंस ने बात नहीं की थी। मुझे नहीं पता की रोमन रेंस ने क्यों नहीं बोला लेकिन वो सबसे अच्छा मौका था इतिहास बनाने का।
मेरे ख्याल से रोमन रेंस और अंडरटेकर का मैच एक हैल मैच था। एक गलती के बाद वो लड़ते रहे और गलतियां होती रही। अंडरटेकर के एक प्रोफेशनल हैं और एक गलती के बाद वो संभल जाते हैं। काफी कारणों की वजह से ऐसा हो सकता है।

ऐसा माना जा रहा था कि अंडरटेकर रेसलमेनिया 33 के मैच के बाद रिंग में वापसी नहीं करेंगे लेकिन कई मौकों पर उन्होंने दस्तक दी। हालांकि रेसलमेनिया 36 में उन्होंने आखिरी मैच लड़ा और WWE द्वारा बनाई गई डोक्यूमेंट्री लास्ट राइड में उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।

youtube-cover