ब्रॉक लैसनर के Raw में आने से किसको होगा फायदा?

Enter caption

ब्रॉक लैसनर अब स्मैकडाउन का हिस्सा नहीं रहेंगे। वो अब रॉ में नजर आएंगे। इस हफ्ते पॉल हेमन ने स्मैकडाउन शो में इस बात का एलान किया कि वो ब्लू ब्रांड को छोड़ कर अब रॉ में जा रहे हैं। उनके रॉ में जाने से काफी फैंस हैरान है क्योंकि फॉक्स पर स्मैकडाउन के प्रीमियर पर उन्होंने कोफी को हराकर डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

क्राउन ज्वेल में सैथ रॉलिंस को हराकर फीन्ड ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली थी। इसके बाद सब असमंजस में पड़ गए क्योंकि दोनों चैंपियनशिप स्मैकडाउन में चली गई थी। फीन्ड और लैसनर दोनों स्मैकडाउन का हिस्सा है। स्मैकडाउन के एपिसोड में लैसनर को लेकर एलान किया गया कि वो अब रॉ में जाएंगे।

वैसे देखा जाए तो लैसनर के लिए ये कदम अच्छा रहेगा। यूनिवर्सल चैंपियनशिप जब रॉ में थी तो वो काफी टाइम तक लैसनर के पास रही। और हमेशा ये चैंपियनशिप सबसे ऊपर रही। अब WWE चैंपियनशिप रॉ में आ जाएगी। अभी चैंपियन लैसनर है। तो ये बेल्ट भी हमेशा चमकती रहेगी। लैसनर बहुत बड़ा नाम है। वो रिंग में कुछ भी करते हैं इसका असर पड़ता है। फैंस भी उन्हें देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़े: केन वैलासकेज के खिलाफ ब्रॉक लैसनर को मिली जीत के बाद खड़े हुए 5 सवाल

स्मैकडाउन में वैसे भी बड़े नाम पहले से शामिल है। रोमन रेंस, द फीन्ड जैसे सुपरस्टार्स वहां मौजूद है। रॉ में इस तरह नहीं था। सैथ रॉलिंस ही एक बड़ा नाम वहां मौजूद है। इसके अलावा लैसनर के रॉ में आने से कई ड्रीम मैच यहां पर देखऩे को मिलेंगे। रे मिस्टीरियो के साथ उनकी स्टोरी अब आगे बढ़ेगी।

लैसनर के रॉ में आने से लगातार अब अच्छे ड्रीम मैच फैंस को देखने को मिलेंगे। सर्वाइवर सीरीज में द फीन्ड के साथ उनका मुकाबला हो सकता है। ये बिजनेस के लिए भी बढ़िया रहेगा। बॉबी लैश्ले के साथ उनके मैच की मांग हमेशा से होते आ रही है। वो भी रॉ में मौजूद है। इसके अलावा कई ऐसे सुपरस्टार है जिनके साथ फाइट कर के लैसनर उन्हें पुश दे सकते हैं। क्योंकि लैसनर के साथ रिंग में एक बार जो आ जाता है वो फिर पीछे मुड़कर नहीं देख पाएगा।

अगर लैसनर स्मैकडाउन में रहते तो उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ होने की पूरी उम्मीद थी। फैंस इन दोनों का मुकाबला अब देखना नहीं चाहते क्योंकि इन दोनों के बीच कई मुकाबले हो चुके हैं। फैंस अब नई फाइट देखना चाहते हैं। एक बात तो तय है कि रॉ में अब लैसनर को नए प्रतिद्वंदी मिलेंगे। जिससे फैंस को भी काफी मजा आएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो लैसनर का रॉ में जाने का फैसला अच्छा है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं