रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में काम करते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। द बीस्ट ने 2002 में अपना डेब्यू किया था और वो बाद में WWE छोड़कर चले गए। इसके बाद 2012 में उनकी वापसी हुई। खैर, फिर लैसनर WWE का सबसे अहम हिस्सा बन गए। दूसरी ओर रोमन रेंस ने 2012 में द शील्ड के सदस्य रूप में डेब्यू किया।
ये भी पढ़ें:- जॉन सीना को पिछले 5 सालों के अंदर सिंगल्स मैच में हराने वाले सभी WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट
इसके बावजूद वो सिंगल्स सुपरस्टार बनने के बाद सफल रहे है। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती। दोनों ही सुपरस्टार्स पिछले कुछ सालों में WWE के सबसे अहम चेहरा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार रिंग में साथ काम भी किया है। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस रिंग में 6 बार आमने-सामने आ चुके हैं। इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच हुए सभी मुकाबलों और उनके नतीजों पर एक नजर डालने वाले हैं।
(नोट: इस लिस्ट में सारे ही रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के सिंगल्स और मल्टी-पर्सन मैच शामिल नहीं है। Royal Rumble मैचों को नहीं गिना गया है।)
- रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर vs सैथ रॉलिंस (WWE WrestleMania 31)
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मैच में लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को Royal Rumble विजेता रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। दोनों सुपरस्टार्स पहली बार फिर में आमने-सामने आए थे। इसके पहले लैसनर को रोक पाना सभी सुपरस्टार्स के लिए मुश्किल रह रहा था।
ये भी पढ़ें:- जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच हुए WWE में सभी मैचों और उनके नतीजों पर एक नजर
सबको लग रहा था कि रोमन रेंस WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को हरा देंगे। इसके बावजूद दोनों के मैच के अंतिम समय में सैथ रॉलिंस ने अपना Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया। इसके बाद रॉलिंस ने मैच में जीत दर्ज की और वो नए WWE चैंपियन बन गए। लैसनर और रोमन का पहला मैच काफी ऐतिहासिक था।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।