3 बड़ी चीजें जो रोमन रेंस WWE में हासिल नहीं कर पाए

Nikky
रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस रेंस वर्तमान समय में डब्लू डब्लू ई (WWE) के सबसे लोकप्रिय रेसलर हैं। उन्होंने काफी तेजी से WWE में अपना एक बड़ा नाम बना लिया है। बिग डॉग कहे जाने वाले रोमन रेंस के लिए अब तक का WWE सफर किसी सपने से कम नहीं रहा है। इस दौरान वह कई शानदार उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

वह तीन बार WWE के चैंपियन रह चुके हैं और यूनिवर्सल चैंपियनशिप को भी जीत चुके हैं। उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती हुई है। वहीं वह एक बार के यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रह चुके है और एक बार उन्होंने आईसी चैंपियनशिप भी जीती हुई है। वह रॉयल रम्बल 2015 के विनर भी रह चुके हैं और 2014 का सुपरस्टार ऑफ़ द ईयर का ख़िताब भी जीत चुके हैं।

इतनी ढेर सारी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद आज भी रोमन रेंस WWE में तीन उपलब्धियां प्राप्त नहीं कर पाए है। आज हम उन तीन चीजों के बारे में ही बात करने वाले हैं, जो रोमन रेंस अपने अब तक के WWE करियर में हासिल नहीं कर पाए है।

नहीं जीत पाए मनी इन द बैंक ब्रीफकेस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस अपने अबतक के WWE करियर में कभी भी मनी इन द बैंक ब्रीफकेस नहीं जीत पाए है। वह मनी इन द बैंक 2014 और 2015 में हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन उन्हें दोनों बार ही मनी इन द बैंक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

साल 2014 की मनी इन द बैंक को जहां उनके ही ख़ास दोस्त सैथ रॉलिंस ने जीत लिया था। वहीं साल 2015 के मनी इन द बैंक को शेमस ने जीत लिया था।

इसके अलावा किसी भी 'मनी इन द बैंक' मैच में रोमन रेंस ने हिस्सा नहीं लिया है और ना ही उन्हें कभी मिस्टर 'मनी इन द बैंक' बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाए

रैसलमेनिया के मेन इवेंट को नहीं जीत पाए

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस
ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस

ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रैसलमेनिया 34 के मेन इवेंट में एक मैच हुआ था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस को हरा दिया था और अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने पास बरक़रार रखा था।

2015 की रैसलमेनिया के मेन इवेंट में WWE चैंपियनशिप के लिए एक मैच रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच चल रहा था, लेकिन इस मैच के बीच में आकर सैथ रॉलिंस ने अपना मनी इन द बैंक को कैश कराया था और रोमन रेंस को पिन करके WWE चैंपियन बन गये थे। दो बार रोमन रेंस को रैसलमेनिया के मेन इवेंट को जीतने का मौका मिला था, लेकिन दोनों ही बार रोमन रेंस असफल साबित हुए थे।

शेन मैकमैहन को अबतक नहीं हरा पाए

शेन मैकमैहन
शेन मैकमैहन

रोमन रेंस का सामना शेन मैकमैहन से कुल 5 बार हो चुका है लेकिन एक भी बार रोमन को जीत हासिल नहीं हुई है। सुपर शोडाउन 2019 में शेन मैकमैहन ने सिंगल्स मैच में पिन करके रोमन रेंस को हरा दिया था। वहीं इसके अलावा 4 बार टैग टीम के साथ शेन मैकमैहन ने रोमन रेंस को हराया हुआ है। रोमन रेंस आजतक शेन मैकमैहन के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाए है।

Quick Links