267 किलो के WWE दिग्गज को लेकर रोमन रेंस ने दिया दिल छू देने वाला संदेश

रोमन रेंस
रोमन रेंस

WWE दिग्गज योकोजुना(Yokozuna) का पूरा वर्ल्ड में बहुत बड़ा नाम है। हाल ही में WWE नेटवर्क पर इस हॉल ऑफ फेमर की लैगेसी को लेकर एक वीडियो डाला गया और सैलिब्रेट किया गया। योकोजुना अनोई फैमिली के भी सदस्य थे। WWE द्वारा डाली गई इस वीडियो पर रोमन रेंस(Roman Reigns) ने कमेंट किया है। रोमन रेंस भी अनोई फैमिली से आते हैं।

ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स: गोल्डबर्ग ने फेमस सुपरस्टार पर किया अटैक, ऐज का चौंकाने वाला ऐलान, 40 साल के दिग्गज ने मचाया बवाल

WWE दिग्गज को लेकर रोमन रेंस ने कही बड़ी बात

WWE द्वारा पोस्ट की गई इस पोस्ट में और भी सुपरस्टार्स हैं। पूरी लैगेसी इसमें दिखाई गई है। रिकीशी, उमागा और द उसोज इसमें योकोजुना के मूव्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। योकोजुना की लैगेसी अभी भी बरकरार है। रोमन रेंस इस समय WWE में टॉप के सुपरस्टार हैं। वो योकोजुना के कजिन हैं।

WWE नेटवर्क पर रोमन रेंस ने अपनी बात इस वीडियो को देखकर की। रोमन रेंस ने कहा,

हम उन्हें रिंग में मूव्स के द्वारा रिप्रैजेंट नहीं करते हैं। हम हर हफ्ते अपना बेस्ट देकर उन्हें रिप्रैजेंट करते हैं। हर जनरेशन में ये होता आ रहा है।

रोमन रेंस ने इस दिग्गज के लिए बहुत बड़ी बात कही है। रोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं। Royal Rumble पीपीवी अब काफी नजदीक है। 31 जनवरी को इसका आयोजन होगा। केविन ओवेंस के खिलाफ रोमन रेंस का मुकाबला होने वाला है। ये मुकाबला बहुत ही खास होगा। फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ऐज की WWE Raw में की गई वापसी और बड़े ऐलान के बाद उनकी पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान

WWE TLC 2020 में भी केविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच मैच हुआ था। इसके बाद ब्लू ब्रांड में भी मैच देखने को मिला था। दोनों बार रोमन रेंस ने अपना टाइटल डिफेंड किया। एक बार फिर इन दोनों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। सबसे बड़ी बात बात रोमन रेंस की जीत में जे उसो ने उनकी बहुत मदद की है। इस बार भी शायद जे उसो उनके साथ मौजूद रहेंगे। केविन ओवेंस को रोमन रेंस से ज्यादा खतरा जे उसो से हैं। खैर अब इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। ये मैच काफी शानदार होने वाला है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links