सैथ रॉलिंस की तारीफ से खुश हुए WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस, पॉल हेमन ने किया बड़ा खुलासा

रोमन रेंस(Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस(Seth Rollins)
रोमन रेंस(Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस(Seth Rollins)

रोमन रेंस(Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) का WWE में इतिहास काफी शानदार रहा है। दोनों ने साथ में बहुत काम किया है। सैथ रॉलिंस हमेशा से रोमन रेंस की तारीफ करते आ रहे हैं। इस बार सैथ रॉलिंस की तारीफ पर रोमन रेंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस हफ्ते टॉकिंग स्मैक में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन(Paul Heyman) ने आपस में बात की।

यह भी पढ़ें: रोमन रेंस की बेइज्जती करना 5 फुट 10 इंच के सुपरस्टार को पड़ा भारी, यूनिवर्सल चैंपियन ने बुरी तरह पीटते हए किया 'अधमरा'

रोमन रेंस ने दी प्रतिक्रिया

टॉकिंस स्मैक में इस हफ्ते सैथ ऱॉलिंस ने सिजेरो के साथ चल रही राइवलरी के बारे में बात की। इसके बाद पॉल हेमन ने सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस द्वारा कही गई बात भी बताई।

ये भी पढ़ें: अंडरटेकर का 434 दिनों तक WWE चैंपियन रहे दिग्गज के साथ हुआ था बहुत ही खतरनाक मैच, बिना 'हारे' भी मिली थी हार

रोमन रेंस ने हाल ही में वो सब देखा जो तुमने किया था। ये काफी शानदार था। रोमन रेंस के लिए जो तुमने कहा था उससे वो काफी खुश हुए। ये बात मुझे भी अच्छी लगी। सिजेरो को भी अब तुम्हारे साथ फ्यूड में आने से जोन मिल गया है। उनके पास सुपरहीरो बनने की पूरी क्षमता है और WWE में वो सबसे खतरनाक प्रतिद्वंदी भी है।

आपको याद होगा हाल ही में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस और पॉल हेमन की जमकर तारीफ की थी। इस बात को लेकर अब रोमन रेंस ने खुशी जताई है। वैसे रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का रिश्ता काफी अच्छा रहा है और कई सालों से ये दोनों साथ में काम कर रहे हैं। दोनों ने मेन रोस्टर में एक साथ डेब्यू किया था और अलग होने का बाद भी साथ में काम कर कई सिंगल चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

ये भी पढ़ें: WrestleMania में रोमन रेंस के साथ होने वाले मैच को लेकर ऐज की हुई आलोचना, करारा जवाब देते हुए की बोलती बंद

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस दोनों इस समय एक ही ब्रांड में मौजूद हैं। सैथ रॉलिंस की फ्यूड सिजेरो के साथ चल रही है तो वहीं रोमन रेंस की राइवलरी डेनियल ब्रायन के साथ चल रही है। रॉलिंस और रोमन रेंस इस समय हील के रूप में काम कर रहे हैं और आने वाले समय में दोनों के बीच राइवलरी भी देखने को मिल सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।