WWE न्यूज़: रोमन रेंस ने की अपने पुराने साथी सैथ रॉलिंस की तारीफ

रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस 
रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस 

डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार रोमन रेंस की हाल ही में जस्टिन बैरासो के साथ बातचीत हुई। जहां रेंस ने अपने पुरानी टीम शील्ड के साथी सैथ रॉलिंस के बारे में बात की। सैथ रॉलिंस का WWE को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा सहयोग रहा है। यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में अब वह फैंस के दिलों में छाए हुए हैं।

पिछले साल रोमन रेंस ने यूनिवर्सल टाइटल को जीतने के लिए ब्रॉक लैसनर को समरस्लैम में हराया था लेकिन द बिग डॉग लंबे समय तक टाइटल को अपने पास नहीं रख पाए। उनको ल्यूकीमिया (एक तरह का कैंसर) हो गया था जिसके कारण उन्हें अपना टाइटल छोड़ना पड़ा।

ये भी पढ़ें- AEW Dynamite रिज़ल्ट्स और हाइलाइट्स: 9 अक्टूबर, 2019

रोमन रेंस के WWE को छोड़ने के बाद रॉलिंस कंपनी का चेहरा बन गए थे। रॉलिंस ने इस साल रॉयल रंबल मैच जीता और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ रेसलमेनिया 35 में यूनिवर्सल टाइटल के लिए मैच लड़ा। बीस्टस्लेयर ने उस मुकाबले में ब्रॉक को हराकर टाइटल अपने नाम किया।

लैसनर ने मनी इन द बैंक को जीता और समरस्लैम में कैश इन करके रॉलिंस से टाइटल वापस जीत लिया। फिर आगे चल कर रॉलिंस ने लैसनर को समरस्लैम में हरा दिया। अब रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियन हैं और फैंस भी उन्हें काफी पसंद करने लगे हैं।

youtube-cover

कुछ समय पहले ट्विटर पर विल ओस्प्रे के साथ रॉलिंस की बहस हो गयी थी उसके बाद फैंस ने उनकी आलोचना की थी। लैसनर के खिलाफ टाइटल हारने के बाद भी उन्हें फैंस का सपोर्ट नहीं मिला था। इसी को लेकर रोमन ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि जो सैथ ने समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ किया। ट्विटर पर भी उनकी बहुत आलोचना हुई उसके बावजूद उन्होंने सब ठीक कर दिया।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links