रोमन रेंस ने जे उसो के साथ चल रही स्टोरीलाइन को लेकर किया बड़ा खुलासा

Enter caption

रोमन रेंस की फ्यूड इस समय जे उसो के साथ चल रही है। कुछ समय पहले फैंस इस फ्यूड को निगेटिव रिएक्शन दे रहे थे लेकिन जब से ये फ्यूड शुरू हुई है तो पॉजिटिव रिस्पांस आ रहा है। रोमन रेंस ने वापसी के बाद हील टर्न ले लिया। पिछले पांच साल से जो फैंस देखना चाह रहे थे वो अब हुआ है।

कई साल बाद रोमन रेंस के लिए WWE ने बड़ा प्लान तैयार किया। यूनिवर्सल चैंपियन भी वो तुरंत बन गए। लेकिन इसके बाद अचानक उनकी फ्यूड जे उसो के साथ शुरू हो गई और ये काफी चौंकाने वाला फैसला WWE का रहा।

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

रोमन रेंस ने कही बड़ी बात

फैसला चौंकाने वाला था लेकिन इस समय की सबसे बड़ी स्टोरीलाइन ये ही है। हैल इन ए सैल में आई क्विट मैच दोनों के बीच होने वाला है। 25 अक्टूबर को इस पीपीवी का आयोजन होगा।CBS Sports को रोमन रेंस ने हाल ही में अपना इंटरव्यू दिया। रोमन रेंस ने कहा,

इस स्टोरीलाइन में मैंने अपनी रियल लाइफ क्वालिटी और अनुभव को डाला है। इस वजह से हम ऑडियंस से कनेक्ट कर पा रहे हैं क्योंकि फैंस ने मुझे आगे बढ़ते हुए देखा, मेरे रास्ते फैंस को पता है और WWE के टॉप पर हूं ये भी सभी को पता है। मेरे हिसाब से ये असली रोमन रेंस हैं और जो उसो असली नहीं है। मैं जो भी कर रहा हूं सभी चीजों से कनेक्ट हो रहा हूं। पहले जो भी मैंने किया है उससे ज्याद मजबूत मैं अब हूं। समय से हिसाब से मैं काफी परिपक्व हो गया हूं। और इसका मुझे पूरा फायदा मिल रहा है।

इस समय रोमन रेंस जो कर रहे हैं उसके ऊपर उन्हें पूरा भरोसा है। कुछ समय पहले वो बेबीफेस किरदार में थे और वहां अपने कैरेक्टर में वो संघर्ष कर रहे थे। विंस मैकमैहन लगातार रोमन रेंस को अगला जॉन सीना बना रहे थे और इसमें फैंस का ज्यादा योगदान नहीं था। अब रोमन रेंस का किरदार बदल गया है और फैंस भी उनके पीछे है। रोमन रेंस का ये सबसे बेस्ट वर्जन है। और इससे सभी लोग खुश हैं। अभी फैंस एरीना में नहीं आए है। और जब वो आएंगे तो रोमन रेंस को जबदस्त रिएक्शन मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा किए गए ट्वीट पर भड़के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन का 6 फुट 1 इंच के रेसलर ने भद्दा मजाक बनाया

Quick Links