WWE में होने वाले रोमन रेंस और केविन ओवेंस के मैच को परिवार को ना देखने की चेतावनी जारी की

Ankit
WWE
WWE

WWE TLC में रोमन रेंस का मैच केविन ओवेंस के खिलाफ मैच होने वाला है लेकिन उससे पहले अब केविन ओवेंस ने साफ शब्दों में चेतावनी दे दी है। केविन ओवेंस ने अपने घर वालों को कहा है कि वो मैच नहीं देखे क्योंकि रोमन रेंस की वो बुरी हालत करने वाले हैं। बता दें कि दोनों के बीच परिवारों को लेकर भी जंग चल रही है। दोनों आए दिन मैच से पहले परिवारों पर निशाना साध रहे थे।

WWE में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच हुआ बहुत बड़ा बवाल

दरअसल इस हफ्ते स्मैकडाउन में केविन ओवेंस ने शो की शुरुआत की और रोमन रेंस के बारे में बात से की। ओवेंस ने चैंपियन के बारे में कई बातें की और चैंपियन के परिवार को लेकर भी चर्चा की। केविन ओवेंस ने WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को डरपोक कहा। तभी बड़ी स्क्रीन पर पॉल हेमन नजर आए और उन्होंने कहा कि ट्राइबल चीफ TLC में ओवेंस को सबक सिखाएंगे।

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस ने मचाया बवाल, फेमस सुपरस्टार की हार ने किया निराश

फिर ओवेंस ने सैगमेंट का अंत किया और गुस्से में बैकस्टेज चैंपियन को ढूंढने गए. ओवेंस बैकस्टेज रोमन के रूम के पास गए लेकिन इतनी देर में बड़ी स्क्रीन पर उन्होंने देखा कि ट्राइबल चीफ रिंग में चले गए हैं। रोमन रेंस ने रिंग में एंट्री की और प्रोमो कट किया। केविन इस दौरान बैकस्टेज देख रहे थे। रोमन ने प्रोमो कट करते हुए ओवेंस से खराब बर्ताव के लिए माफी मांगने के लिए कहा लेकिन ओवेंस ने एंट्री की। इसी दौरान जे उसो ने अटैक किया फिर रोमन रेंस ने भी इटैक किया।

ये लड़ाई शुरूआत से चली और अंत में खत्म हुई लेकिन बढ़िया बिल्ड अप दिखाया गया। शो के अंत में रोमन रेंस ने प्रोमो कट किया और कुछ बातें कही। उन्होंने चैंपियन रहने का महत्व बताया। इतनी देर में ओवेंस ने एंट्री की। जे उसो ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने रोमन रेंस पर हमला किया। जे उसो और रेंस ने ओवेंस की बुरी हालत कर दी। उन्हें टेबल पर पटका और बाद में उनपर टेबल्स, लैडर्स और चेयर्स को बिछा दिया। इसके बाद वो बैकस्टेज चले गए। इस दौरान रोमन इंटरव्यू दे रहे थे। तभी एलईडी स्क्रीन पर रोमन ने देखा कि केविन ओवेंस फिर खड़े हो गए। रोमन और उनके साथी चले गए। खैर, ओवेंस ने कहा कि वो रेंस के लिए तैयार है और अब वो चेतवानी दी है।

ये भी पढ़ें;- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने अपने दुश्मन का किया बहुत ही बुरा हाल, 129 किलो का रेसलर बना 'सुपरस्टार ऑफ द ईयर'

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस ने दिग्गज का किया बुरा हाल, आया फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Quick Links