WWE के बड़े प्रोग्राम में पूर्व चैंपियन रोंडा राउजी देंगी दस्तक

Enter caption

रेसलमेनिया 35 में रोंडा राउजी अपना रॉ विमेंस टाइटल हार गई थीं। तब से WWE में रोंडा राउजी की वापसी नहीं हुई है। ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन ने हाल ही में कहा था कि वो जल्द ही वापसी करेंगी। बैकी लिंच और शार्लेट के खिलाफ रेसलमेनिया में उनका मैच पिछले साल हुआ था। अब WWE ने उनकी वापसी कंफर्म कर दी है। ऑफ्टर द बैल पॉडकास्ट में वो नजर आएंगी। इस पॉडकास्ट को कोरी ग्रेव्स होस्ट करते हैं। रोंडा राउजी के साथ MVP भी रहेंगे। MVP ने हाल ही में रॉयल रंबल में वापसी की है। इसके अलावा सैंटिनो मारेला भी यहां पर होंगे।

ये भी पढ़ें: सुपर शोडाउन में ब्रॉक लैसनर के लिए 3 संभावित प्रतिद्वंदी

रोंडा राउजी यहां पर आकर क्यों कहेंगी इस पर अब सभी की नजरें बनीं हुई हैं। क्योंकि हाल ही में हुए रॉयल रंबल में फैंस ने सोचा था कि उनकी वापसी होगी लेकिन ऐसा नहीं होगा। कुछ ही महीनों में रेसलमेनिया का आयोजन होगा। लगभग एक साल होने वाला है उनकी रिंग में वापसी नहीं हुई है। रोंडा राउजी बहुत बड़ा नाम हैं।पिछले साल रेसलमेनिया के मेन इवेंट में बैकी लिंच, रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर का मैच हुआ था। बैकी लिंच ने इस मैच में जीत हासिल की थी। तभी से रोंडा राउजी नजर नहीं आई हैं। फैंस उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि जल्द से जल्द रोंडा राउजी रिंग में वापसी करें।

वैसे ट्रिपल एच और स्टैफनी भी उनकी वापसी के बारे में कह चुके हैं। रोंडा राउजी की जल्द वापसी अब संभव है। अगर वो रेसलमेनिया से पहले वापसी करती हैं तो फिर इस बार का रेसलमेनिया भी शानदार होगा। हालांकि उनका मैच किसके साथ होगा इस बारे में अभी कुछ पता नहीं है। लेकिन शायना बैजलर के साथ उऩके मैच के कयास लगाए जा रहे हैं। शायना बैजलर और रोंडा राउजी के बीच शानदार मुकाबला होगा। दोनों रिंग में काफी अच्छी हैैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं