'द फीन्ड' ब्रे वायट और डेनियल ब्रायन: Royal Rumble में कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Enter caption

रॉयल रंबल को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। रॉयल रंबल पीपीवी में सभी की नजरें रहती हैं।26 जनवरी को इस पीपीवी का आयोजन होगा। इस पीपीवी में एक बड़ा मैच होने वाला है। द फीन्ड और डेनियल ब्रायन के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इन दोनों के बीच पहले भी फ्यूड हो चुकी है। पिछले चार महीनों से इन दोनों के बीच स्टोरीलाइन चल रही है। और इस बार फिर आमने-सामने ये होंगे। ये मैच काफी शानदार होगा। दोनों काफी अनुभवी सुपरस्टार है। फैंस दोनों को बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों ने अपने काम से WWE यूनिवर्स में अपना बहुत नाम कमाया है।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस को एलिमिनेट कर सकते हैं

डेनियल ब्रायन का डब्लू डब्लू ई (WWE) डेब्यू साल 2000 में हुआ था मगर उस समय उन्हें कुछ कारणों की वजह से कंपनी छोड़नी पड़ी थी। उसके बाद उन्होंने करीब एक दशक तक इंडिपेंडेंट सर्किट में भी काम किया। 2010 में WWE में वापसी करने से पहले ही उन्हें रिंग में फाइट करने का अच्छा खासा अनुभव प्राप्त हो चुका था। इस समय वो सबसे बड़े सुपरस्टार है। वहीं साल 2019 ब्रे वायट के नाम रहा था। द फीन्ड के कैरेक्टर ने धूम मचा दी थी। फैंस को वायट के प्रोमोज काफी ज्यादा पसंद आते हैं। WWE में उनका जो किरदार है वो कोई और नहीं निभा सकता है। काफी कम समय में उन्होंने यहां पर अपार सफलता हासिल कर ली है। कई चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की।

डेनियल ब्रायन और वायट के बीच एक बार फिर मैच देखने को मिलेगा। दोनों ने स्मैकडाउन एपिसोड में कई बार एक दूसरे के ऊपर हमला किया है। डेनियल ब्रायन के साथ केन भी अब आ चुके हैं। वैसे इन दोनों की तुलना करना बेकार है क्योंकि दोनों काफी अनुभवी है। दोनों ने अपने कैरेक्टर को काफी अच्छे से यहां पर निभाया है। अगर बात की जाए इन दोनों रेसलर्स के शारीरिक बनावट की तो जहां डेनियल ब्रायन 5 फीट 10 इंच लंबे और 95 किलो वजन के हैं तो वहीं द फीन्ड ब्रे वायट 6 फीट 3 इंच लंबे और 129 किलो वजन के हैं। इन दोनों ने पहले भी कई यादगार मुकाबले फैंस को दिए है। दोनों के पास कई अच्छे मूव्स है। अब एक बार फिर दोनों आमने-सामने होंगे। वैसे इस मैच में कौन जीतेगा ये बता पाना भी अब मुश्किल हैं। शायद हो सकता है कि रेसलमेनिया तक फीन्ड ही चैंपियन रहें या फिर डेनियल ब्रायन को भी चैंपियन बनाया जा सकता है।

Quick Links