"WWE में सबसे शानदार रेसलर रैंडी ऑर्टन हैं और उनसे अच्छा हील कोई नहीं"

Enter caption

पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव इस समय काफी चर्चा में हैं। इस हफ्ते AEW में उन्होंने अपना डेब्यू कर लिया है। साल 2017 में रूसेव और रैंडी ऑर्टन की दुश्मनी हुई थी। ये काफी खास थी। दोनों ने इस स्टोरीलाइन पर जबरदस्त काम किया था। रूसेव हमेशा इस चीज की तारीफ करते हैं। इस स्टोरीलाइन में रूसेव बेबीफेस के तौर पर काम कर रहे थे। वैसे भी रैंडी ऑर्टन को WWE में उनकी हील कैरेक्टर के लिए ही जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: 3 चीजें जो रोमन रेंस इस हफ्ते स्मैकडाउन में कर सकते हैं

पूर्व WWE सुपरस्टार ने कही बड़ी बात

रूसेव डे में उनके साथ एडन इंग्लिश भी शामिल थे। रूसेव ने इस दौरान रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच में जीत भी हासिल की थी। वैसे WWE में फैंस भी रूसेव को हील के तौर पर भी ज्यादा जानते हैं। हील कैरेक्टर में हमेशा रूसेव ने अच्छा काम किया है। हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल ToBeMiroTV में रूसेव से जब पूछा गया कि उनका सबसे फेवरेट ऑल टाइम हील कौन हैं। रूसेव ने सीधे-सीधे रैंडी ऑर्टन का नाम बताया और उन्हें सबसे बेस्ट बताया। रूसेव ने कहा,

WWE में रैंडी ऑर्टन सबसे बेस्ट हैं। रैंडी ऑर्टन से अच्छा हील कोई नहीं हैं। वो ऑल टाइम फेवरेट और बेस्ट वर्कर हैं। रैंडी कभी बेबीफेस में अच्छे नहीं रहे लेकिन हील के तौर पर सबसे बेस्ट वो हैं।

वैसे ये बात सभी को पता है कि रैंडी ऑर्टन बेबीफेस के तौर पर अच्छे नहीं लगते हैं। हील के कैरेक्टर में उनका जवाब नहीं है। कई दिग्गजों को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। इस समय भी रॉमें हील के तौर पर जबरदस्त काम वो कर रहे हैं। जब से रैंडी ऑर्टन WWE में आए है तो तभी से वो हील के तौर पर सबसे अच्छे रहे हैं। फैंस भी हमेशा उन्हें हील के रूप में रिंग में देखना चाहते हैं। रैंडी ऑर्टन अभी बहुत समय तक WWE में काम करने वाले हैं।

youtube-cover

वहीं रूसेव ने अब AEW में डेब्यू कर लिया है। अप्रैल के महीने में WWE ने कई सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज कर दिया था। इस लिस्ट में रूसेव का नाम भी शामिल था। हालांकि इस बीच रूसेव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे। कई ऑफर भी उनके पास आए। लेकिन अंतत अब AEW में वो नजर आएंगे। इस बात से हालांकि कई फैंस गुस्सा भी है और WWE को दोषी भी बता रहे हैं। दरअसल रूसेव बहुत ही अच्छे सुपरस्टार हैं और उन्हें WWE में कभी पुश नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ रोमन रेंस के संबंध अच्छे नहीं हैं