जॉन सीना के पुराने दुश्मन और फेमस सुपरस्टार ने WWE के ऊपर उनके खिलाफ 'षडयंत्र' रचने का आरोप लगाया

जॉन सीना और सैमी  जेन
जॉन सीना और सैमी जेन

WWE सुपरस्टार सैमी जेन(Sami Zayn) एक बार फिर चर्चा में आ गए है। कुछ समय पहले उन्होंने WWE के ऊपर बदसलूकी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर कंपनी मैनेजमेंट ने उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। लेकिन अब उन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया है कि उनके खिलाफ जो भी षडयंत्र रचा जा रहा है उसका वो खुलासा करेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Royal Rumble मैच में विमेंस स्टार्स ने एलिमिनेट किया था

WWE सुपरस्टार सैमी जेन ने कही बड़ी बात

पिछले साल के अंत में बिग ई के खिलाफ वो WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार गए थे। सैमी जेन ने ट्विटर के जरिए ये बताया कि वो इस समय अपनी डॉक्यूमेंट्री पर काम कर रहे हैं। उन्होंने ये बताया कि इसमें उनके खिलाफ जो हुआ है उसका खुलासा करेंगे। यानि की उन्होंने WWE के ऊपर उनके खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है।

सैमी जेन ने ये भी कहा कि WWE ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन से हटाने के लिए साजिश भी की। ट्विटर पर वो काफी गुस्से में WWE के खिलाफ नजर आए।

ये भी पढ़ें:- WWE Rumour Roundup: ड्रू मैकइंटायर के हेल्थ पर अपडेट, बड़े सुपरस्टार की जल्द हो सकती है वापसी

दो हफ्ते ही सैमी जेन और बिग ई के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच हुआ था। यहां सैमी जेन की लंबरजैक मैच में हार हुई थी। सैमी जेन का 148 दिनों का चैंपियनशि रन खत्म हो गया था। इस बात से भी वो काफी गुस्से में नजर आए थे।

बिग ई के खिलाफ अभी रीमैच उनका नहीं हुआ है। शायद ये आगे जाकर होगा। WWE का अगला पीपीवी Royal Rumble काफी नजदीक है। सैमी जेन जल्द ही रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं। सैमी जेन इससे पहले भी WWE के ऊपर काफी गुस्से में दिखाई दिए थे। पिछली साल जब उन्होंने वापसी की थी तो कई आरोप चैंपियनशिप को लेकर उन्होंने लगाए। हालांकि वो बाद में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन गए थे। इसके बाद उनका चैंपियनशिप रन भी सही चला। लेकिन कंपनी मैनेजमेंट के खराब बर्ताव को लेकर कई बार उन्होंने फैंस को ट्वीट कर के बताया। और इस बात तो सीधे WWE के ऊपर उन्होंने आरोप लगाया है। WWE के खिलाफ जाना सभी को पता है कि इसका क्या अंदाज होता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।